iOS 26: भारत में आज कितने बजे शुरू होगा रोलआउट? जानिए किन iPhones और iPads को करेगा सपोर्ट

यह अपडेट कई राउंड की बीटा टेस्टिंग के बाद आ रहा है और हाल ही में लॉन्च हुए iPhone 17 और iPhone Air के साथ पेश किया गया था। चलिए जानते हैं किन-किन डिवाइस में iOS 26 सपोर्ट करेगा और भारत में इसका रोलआउट कितने बजे शुरू होगा?

Advertisement

By Gaurav Kumar:

iOS 26 Release Time: एप्पल आज 15 सितंबर को iOS 26 सॉफ्टवेयर का ऑफिशियल रोलआउट शुरू करेगा। नया iOS 26, iPhone और iPad के लिए जारी होगा। iOS 26 का नाम एप्पल ने लिक्विड ग्लास (Liquid Glass) रखा है।

यह अपडेट कई राउंड की बीटा टेस्टिंग के बाद आ रहा है और हाल ही में लॉन्च हुए iPhone 17 और iPhone Air के साथ पेश किया गया था। चलिए जानते हैं किन-किन डिवाइस में iOS 26 सपोर्ट करेगा और भारत में इसका रोलआउट कितने बजे शुरू होगा?

किन iPhone डिवाइस पर मिलेगा iOS 26

iOS 26 सभी iPhones पर उपलब्ध होगा जो 2019 या बाद में लॉन्च हुए हैं। इसमें iPhone 17 सीरीज, iPhone Air, iPhone 16, iPhone 15, iPhone 14, iPhone 13, iPhone 12, iPhone 11 और iPhone SE (2nd Gen और बाद के मॉडल) शामिल हैं।

वहीं, iPhone XR, XS और XS Max जैसे पुराने मॉडल्स पर केवल सिक्योरिटी अपडेट iOS 18.7 तक ही मिलेंगे।

iPadOS 26 सपोर्टेड मॉडल्स

नया iPadOS 26 अपडेट iPad Pro (M4 और 3rd Gen या नए मॉडल्स), iPad Air (3rd Gen और बाद के), iPad (8th Gen और बाद के) और iPad mini (5th Gen और बाद के) पर उपलब्ध होगा। पुराने मॉडल्स को यह अपडेट नहीं मिलेगा।

नए फीचर्स और बदलाव

iOS 26 और iPadOS 26 में एप्पल ने Liquid Glass नामक नया डिजाइन पेश किया है, जो सिस्टम ऐप्स और मेन्यू में इंटीग्रेटेड लुक देता है। सिस्टम एनिमेशन फास्ट हुए हैं और कई बिल्ट-इन ऐप्स को नए रूप में पेश किया गया है।

फोन ऐप में अब Hold Assist फीचर मिलेगा, जो कॉल सेंटर एजेंट के जुड़ने पर अलर्ट देगा। मैसेजिंग ऐप में ग्रुप चैट में पोल्स और Live Translate में करेक्शन जोड़े गए हैं। लॉक स्क्रीन पर और कस्टमाइजेशन ऑप्शन मिलेंगे। कैमरा ऐप को और आसान बनाया गया है।

अलार्म स्नूज टाइम अब 1 से 15 मिनट के बीच सेट किया जा सकेगा। नया गेम ऐप सभी गेमिंग एक्टिविटी को एक जगह लाएगा। इसके अलावा Visual Intelligence में Google के Circle to Search जैसा फीचर और ChatGPT इंटीग्रेशन भी शामिल किया गया है।

आज कितने बजे रोलआउट होगा शुरू?

iOS 26 का रोलआउट पूरे विश्व में आज यानी 15 सितंबर को होगा। भारत में इस रोलआउट की टाइमिंग रात 10:30 बजे के बाद हो सकती है। 

Read more!
Advertisement