भारत दुनिया में नया मैन्युफैक्चरिंग का हब बनेगा: Foxconn Chairman Young Liu

भारत के संभावित बाजार आकार को देखते हुए, और यदि फॉक्सकॉन अपनी योजनाओं को पूरी तरह से लागू कर सकता है, तो भारत में कई अरब डॉलर का निवेश केवल शुरुआत होगी।

Advertisement
भारत दुनिया में नया मैन्युफैक्चरिंग का हब बनेगा
भारत दुनिया में नया मैन्युफैक्चरिंग का हब बनेगा

By Ankur Tyagi:

होन हाई, जिसे Foxconn के नाम से भी जाना जाता है ने 2005 में भारत में कदम रखा और देश में मैन्युफैक्चरिंग शुरू की। कंपनी के चेयरमैन Young Liu का कहना है कि जिस सिस्टम को बनाने में चीन को 30 साल से अधिक समय लगा, उसमें भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। लियू ने यह भी स्वीकार किया कि ग्राहकों की जरूरतों के अनुरूप फॉक्सकॉन भारत में अपनी उपस्थिति का विस्तार जारी रखे हुए है।

Also Read: iPhone इस्तेमाल पर चीनी सरकारी अधिकारियों पर रोक, कहा देश में बने फोन का इस्तेमाल करें

फॉक्सकॉन अगले साल भारत में EV के प्रमुख कंपनेंट भी बनाएगा। भारत में, फॉक्सकॉन लगभग नौ परिसरों का संचालन करता है। इन प्लांट्स का कुल आकार 500 से अधिक फुटबॉल मैदानों के बराबर होगा। भारत में 30 से अधिक फैक्ट्रियाँ हैं जो सालाना लगभग 10 बिलियन डॉलर का कारोबार करती हैं, और 20 से अधिक छात्रावास हैं जो भारत में फॉक्सकॉन में काम करने वाले हजारों कर्मचारियों को फैसिलिटी प्रदान करते हैं। चूंकि अब फॉक्सकॉन के वार्षिक राजस्व में भारत की हिस्सेदारी 10 अरब डॉलर है। भारत के संभावित बाजार आकार को देखते हुए, और यदि फॉक्सकॉन अपनी योजनाओं को पूरी तरह से लागू कर सकता है, तो भारत में कई अरब डॉलर का निवेश केवल शुरुआत होगी।

फॉक्सकॉन अगले साल भारत में EV के प्रमुख कंपनेंट भी बनाएगा

Read more!
Advertisement