घर बैठ बदल सकेंगे आधार कार्ड का एड्रेस! नए Aadhaar App से ऐसे होगा अपडेट -फॉलो करें Steps

आधार कार्ड में एड्रेस बदलवाने के लिए अब आधार केंद्र जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नए आधार ऐप में फेस ऑथेंटिकेशन की मदद से घर बैठे एड्रेस अपडेट की रिक्वेस्ट की जा सकती है। जानिए पूरा प्रोसेस, फीस और स्टेटस ट्रैक करने का आसान तरीका।

Advertisement
AI Generated Image

In Short

  • नए आधार ऐप की मदद से अब आधार केंद्र जाए बिना एड्रेस अपडेट की रिक्वेस्ट की जा सकती है।
  • एड्रेस अपडेट के लिए ऐप में फेस ऑथेंटिकेशन फीचर दिया गया है, जिससे प्रोसेस आसान हो जाएगा।
  • एड्रेस अपडेट के लिए 75 रुपये ऑनलाइन पेमेंट करना होगा।

By Gaurav Kumar:

Aadhaar Address Update: अब आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट करवाने के लिए आधार केंद्र जाने की जरूरत नहीं है। नए आधार ऐप की मदद से लोग घर बैठे अपना एड्रेस बदलने की रिक्वेस्ट कर सकते हैं। इसके लिए फेस ऑथेंटिकेशन की सुविधा दी गई है और एड्रेस अपडेट के लिए 75 रुपये की फीस लगेगी।

अक्सर लोगों को पढ़ाई, नौकरी या दूसरे कामों के लिए शहर बदलना पड़ता है। ऐसे में आधार कार्ड पर एड्रेस अपडेट करवाना जरूरी हो जाता है। पहले इसके लिए आधार केंद्र जाना पड़ता था, जहां लंबी लाइन और इंतजार की वजह से लोगों को परेशानी होती थी।

UIDAI ने लॉन्च किया नया आधार ऐप

लोगों की इसी परेशानी को कम करने के लिए UIDAI ने पुराने mAadhaar ऐप को 30 जून 2026 से बंद कर दिया है। इसकी जगह नया आधार ऐप लॉन्च किया गया है। यह ऐप Google Play Store और App Store पर पहले ही उपलब्ध करा दिया गया था।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: iOS 27 Public Beta: अपडेट से पहले फॉलो करें ये जरूरी रूल्स

नए आधार ऐप में कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं, जिनकी मदद से आधार से जुड़े कई काम घर बैठे किए जा सकते हैं। इसमें फेस ऑथेंटिकेशन जैसा फीचर भी दिया गया है, जिससे वेरिफिकेशन का प्रोसेस तेज और आसान हो गया है।

ऐप से कैसे करें एड्रेस अपडेट?

अगर आप आधार कार्ड में अपना एड्रेस बदलना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में नया आधार ऐप डाउनलोड करें और उसका सेटअप पूरा करें। सेटअप के बाद ऐप खोलने पर आपको सबसे पहले अपना मास्क्ड आधार कार्ड दिखाई देगा।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: ऑनलाइन कार्ड पेमेंट हुआ और सुरक्षित! Visa की इस सर्विस से अब OTP की जरूरत होगी कम

इसके नीचे दिए गए Services ऑप्शन पर टैप करें। इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां आधार से जुड़ी ऑनलाइन सर्विस दिखाई देंगी। यहां आपको Address Update ऑप्शन चुनना होगा।

दो तरीके से बदल सकेंगे एड्रेस

Address Update पर टैप करने के बाद आपको अपना पुराना एड्रेस दिखाई देगा। इसके नीचे एड्रेस बदलने के दो ऑप्शन मिलेंगे।

पहले ऑप्शन में आप अपने एड्रेस प्रूफ की फोटो अपलोड करके नया एड्रेस अपडेट कर सकते हैं। दूसरे ऑप्शन में आप अपने परिवार के किसी सदस्य के आधार कार्ड की मदद से एड्रेस बदल सकते हैं। अपनी जरूरत के हिसाब से इनमें से किसी एक ऑप्शन को चुनना होगा।

पेमेंट के बाद मिलेगा SRN

इसके बाद जरूरी डॉक्यूमेंट या परिवार के सदस्य का आधार कार्ड अपलोड करना होगा। फिर फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करना होगा। वेरिफिकेशन होने के बाद 75 रुपये की फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी।

पेमेंट पूरा होने के बाद आपको Service Request Number यानी SRN मिलेगा। इसी SRN की मदद से आप अपने एड्रेस अपडेट का स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं। UIDAI के मुताबिक, एड्रेस अपडेट होने में करीब 15 दिन तक का समय लग सकता है। अगर डॉक्यूमेंट सही हैं, तो आधार केंद्र जाए बिना घर बैठे एड्रेस अपडेट हो जाएगा।

Read more!
Advertisement