HomePod mini 2 vs Google Nest Mini 2: एक में स्मार्ट सेंसर तो दूसरे में Voice Match, कौन मारेगा बाजी?

Apple HomePod mini 2 और Google Nest Mini 2 दोनों ही स्मार्ट फीचर्स और 360 डिग्री ऑडियो के साथ आते हैं। Apple का स्पीकर नए Siri AI और स्मार्ट होम सेंसर के साथ खास है, जबकि Google आसान कंट्रोल देता है। जानिए दोनों में क्या अंतर है और कौन बेहतर ऑप्शन है।

Advertisement
HomePod mini 2 बनाम Google Nest Mini 2
HomePod mini 2 और Google Nest Mini 2 की ऑडियो, कनेक्टिविटी, डिज़ाइन और स्मार्ट फ़ीचर्स के आधार पर तुलना. (फ़ोटो: Apple/Google)

In Short

  • HomePod mini 2 और Google Nest Mini 2 दोनों में 360 डिग्री ऑडियो सपोर्ट।
  • Apple के HomePod mini 2 में नए Siri AI और स्मार्ट होम सेंसर का सपोर्ट।
  • Google Nest Mini 2 में अल्ट्रासाउंड सेंसिंग और Voice Match जैसे फीचर्स।

By Sonam:

स्मार्ट स्पीकर खरीदते समय सिर्फ अच्छी आवाज होना ही काफी नहीं है। इसमें मिलने वाला वॉयस असिस्टेंट, स्मार्ट होम फीचर्स और आपके मौजूदा डिवाइस के साथ इसकी कनेक्टिविटी भी काफी मायने रखती है। Apple का HomePod mini 2 और Google का Nest Mini (2nd Gen) दोनों ही 360 डिग्री ऑडियो और वॉयस कंट्रोल की सुविधा देते हैं। हालांकि, दोनों कंपनियों ने इनमें अलग-अलग फीचर्स दिए हैं।

HomePod mini 2 और Google Nest Mini 2 का डिजाइन

Google Nest Mini का डायमीटर 98mm और ऊंचाई 42mm है। इसका वजन 181 ग्राम है और इसमें 1.5 मीटर लंबी पावर केबल मिलती है। यह Chalk, Charcoal, Coral और Sky कलर में आता है।

Google के मुताबिक, इसके फैब्रिक टॉप को 100% रिसाइकल प्लास्टिक की बोतलों से बनाया गया है। वहीं, इसकी बॉडी में कम से कम 35% रिसाइकल प्लास्टिक इस्तेमाल किया गया है।

Apple HomePod mini 2 की चौड़ाई 97.9mm और ऊंचाई 84.3mm है। इसका वजन 335 ग्राम है। यह White, Pink, Green, Blue और Midnight कलर में उपलब्ध है।

साउंड क्वालिटी में क्या है अंतर?

दोनों स्मार्ट स्पीकर 360 डिग्री साउंड देते हैं। हालांकि, Apple के HomePod mini 2 में फुल-रेंज ड्राइवर, डुअल पैसिव रेडिएटर्स और कस्टम अकॉस्टिक वेवगाइड मिलता है। इसमें बेहतर साउंड प्रोसेसिंग के लिए कंप्यूटेशनल ऑडियो भी दिया गया है।

Apple का स्पीकर स्टीरियो पेयरिंग और मल्टी-रूम AirPlay को सपोर्ट करता है। नए Apple TV 4K के साथ चार स्पीकर जोड़कर सराउंड साउंड का अनुभव भी लिया जा सकता है।

Apple के स्पीकर में मिलेंगे खास स्मार्ट फीचर्स

HomePod mini 2 में तापमान और ह्यूमिडिटी सेंसर दिए गए हैं। इसके अलावा Sound Recognition फीचर धुएं और कार्बन मोनोऑक्साइड अलार्म की आवाज पहचान सकता है।

Apple भविष्य के सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए इसमें नया Siri AI लाने की तैयारी कर रहा है। यह ज्यादा बातचीत करने वाले अंदाज में जवाब दे सकेगा और पर्सनल कॉन्टेक्स्ट के आधार पर काम करेगा।

कंपैटिबल Apple Intelligence सपोर्ट वाले iPhone या iPad से सेटअप करने पर यह घर के छह सदस्यों की आवाज पहचान सकेगा।

Google Nest Mini 2 में क्या है खास?

Google Nest Mini में अल्ट्रासाउंड सेंसिंग फीचर मिलता है। जब कोई व्यक्ति स्पीकर के पास हाथ ले जाता है, तो इसके वॉल्यूम कंट्रोल की LED लाइट जल जाती है।

इसमें Voice Match, तीन फार-फील्ड माइक्रोफोन, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.0 और Google Cast का सपोर्ट भी मिलता है।

कौन सा स्मार्ट स्पीकर खरीदना बेहतर?

अगर आप पहले से Apple के डिवाइस और सर्विसेज इस्तेमाल करते हैं, तो HomePod mini 2 बेहतर इंटीग्रेशन और अतिरिक्त स्मार्ट होम सेंसर देता है।

वहीं, Google Nest Mini 2 हल्का विकल्प है, जिसमें Google वॉयस असिस्टेंट और आसान कंट्रोल मिलते हैं। आखिरकार, दोनों में से चुनाव आपके मौजूदा डिवाइस और जरूरत के फीचर्स पर निर्भर करेगा।

Read more!
Advertisement