GTA 6 ने पहले ही दिन मचाया तहलका! टूटे सारे रिकॉर्ड, Avengers और Spider-Man को भी पछाड़ा

GTA 6 ने रिलीज होते ही गेमिंग और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में नया इतिहास रच दिया है। Rockstar Games के इस गेम ने पहले 24 घंटे में रिकॉर्डतोड़ कमाई कर हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया। रिलीज से पहले ही करोड़ों कॉपियां बिक गई थीं। जानिए कितनी हुई कमाई और कौन-कौन से रिकॉर्ड टूटे।

Advertisement

In Short

  • GTA 6 ने रिलीज के पहले 24 घंटे में 3.79 अरब डॉलर की बिक्री कर नया इतिहास रच दिया।
  • रिलीज से पहले ही GTA 6 की 3.25 करोड़ यूनिट्स की प्री-बुकिंग हुई, हॉलीवुड फिल्मों की कमाई को भी पछाड़ा।
  • Metacritic पर GTA 6 को मिली 99 की रेटिंग, अब गेमर्स को PC वर्जन और GTA Online के अगले अपडेट का इंतजार।

By Sonam:

गेमिंग की दुनिया में Grand Theft Auto VI यानी GTA 6 ने रिलीज होते ही नया इतिहास रच दिया है। 13 साल के लंबे इंतजार के बाद आए इस गेम ने कमाई के मामले में बड़े-बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। Rockstar Games के मुताबिक, GTA 6 ने रिलीज के पहले 24 घंटे में दुनियाभर में 3.79 अरब डॉलर (करीब ₹3 लाख करोड़ से ज्यादा) की बिक्री की है। कंपनी ने इसे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का अब तक का सबसे बड़ा लॉन्च बताया है।

रिलीज से पहले ही बिक गईं 3.25 करोड़ कॉपियां

GTA 6 को लेकर गेमर्स में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। गेम 19 नवंबर को रिलीज हुआ था और 20 नवंबर को Rockstar Games ने इसकी कमाई के आंकड़े जारी किए।

Rockstar की पैरेंट कंपनी Take-Two Interactive के मुताबिक, GTA 6 की रिलीज से पहले ही 3.25 करोड़ यूनिट्स की प्री-बुकिंग हो चुकी थी। यह अलग-अलग गेमिंग प्लेटफॉर्म पर प्री-ऑर्डर का नया रिकॉर्ड है।

गेम की पहले दिन की कमाई ने बाजार के अनुमानों को भी पीछे छोड़ दिया। Bank of America ने तीन दिनों में 1.9 अरब डॉलर की कमाई का अनुमान लगाया था। वहीं, Sensor Tower ने पहले 24 घंटे में 2.36 अरब डॉलर की बिक्री का अनुमान जताया था।

Avengers: Endgame को भी छोड़ा पीछे

GTA 6 ने सिर्फ गेमिंग इंडस्ट्री में ही नहीं, बल्कि हॉलीवुड फिल्मों की कमाई के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है।

Avengers: Endgame ने दुनियाभर में कुल करीब 2.94 अरब डॉलर कमाए थे। वहीं, 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म Spider-Man: Brand New Day का ग्लोबल कलेक्शन 2.52 अरब डॉलर रहा।

इसके मुकाबले GTA 6 ने महज 24 घंटे में 3.79 अरब डॉलर की बिक्री दर्ज कर ली।

Image Credit : Business Today

GTA 6 की कहानी में क्या है खास?

GTA 6 की कहानी काल्पनिक राज्य Leonida के Vice City में दिखाई गई है। गेम में Lucia और Jason नाम के दो मुख्य किरदार हैं, जिनके इर्द-गिर्द अपराध की दुनिया की कहानी घूमती है।

गेम को खिलाड़ियों के साथ-साथ समीक्षकों से भी शानदार प्रतिक्रिया मिली है। रिव्यू प्लेटफॉर्म Metacritic पर GTA 6 को 99 का स्कोर मिला है। इसके साथ ही इसने 1998 में आए The Legend of Zelda: Ocarina of Time के सबसे ज्यादा रेटिंग वाले गेम के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

अब PC वर्जन का इंतजार

Rockstar Games ने दुनियाभर के खिलाड़ियों से मिले जबरदस्त समर्थन पर खुशी जताई है। हालांकि, कंपनी ने अभी यह नहीं बताया है कि रिलीज के बाद कितनी यूनिट्स बिकी हैं और PlayStation 5 तथा Xbox Series X/S पर बिक्री का कितना हिस्सा रहा।

इस शानदार लॉन्च के बाद शुक्रवार को Take-Two Interactive के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। अब गेमर्स की नजर GTA 6 के PC वर्जन और GTA Online के अगले अपडेट पर टिकी है।

Read more!
Advertisement