Google Search की कमाई की रफ्तार पड़ी धीमी, अब भारत में AI के जवाबों के साथ दिखेंगे Ads, जानें कंपनी का नया प्लान

Google के Search बिजनेस की ग्रोथ लगातार धीमी पड़ रही है। ऐसे में कंपनी अब भारत समेत कई देशों में AI के जरिए कमाई बढ़ाने का नया तरीका अपना रही है। इससे यूजर्स को सर्च करते समय कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जानिए Google का पूरा प्लान क्या है।

Advertisement

In Short

  • Google Search रेवेन्यू की ग्रोथ पहली तिमाही के 19% से घटकर तीसरी तिमाही में 12% रह गई।
  • Google भारत समेत कई इंटरनेशनल मार्केट में AI Mode और AI Overviews में विज्ञापनों का विस्तार कर रहा है।
  • - Alphabet ने तीसरी तिमाही में 127.6 अरब डॉलर का रेवेन्यू दर्ज किया, लेकिन नतीजों के बाद शेयर 8% गिर गए।

By Gaurav Kumar:

Google AI Ads: Google अब भारत समेत कई देशों में अपने AI Search में विज्ञापन दिखाने की तैयारी कर रहा है। कंपनी का यह फैसला ऐसे समय आया है, जब उसके पुराने Search बिजनेस की ग्रोथ धीमी पड़ रही है। वहीं, AI के जरिए जानकारी खोजने वाले यूजर्स की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में सवाल है कि Google इस बदलते ट्रेंड से कमाई कैसे बढ़ाएगा और यूजर्स को क्या नया देखने को मिलेगा?

Google Search की ग्रोथ में कितनी गिरावट आई?

Google की पैरेंट कंपनी Alphabet ने तीसरी तिमाही में 127.6 अरब डॉलर का रेवेन्यू दर्ज किया है। यह पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 25% ज्यादा है। हालांकि, Google के Search रेवेन्यू की ग्रोथ लगातार धीमी हो रही है।

पहली तिमाही में Search रेवेन्यू 19% बढ़ा था, जो दूसरी तिमाही में घटकर 17% और तीसरी तिमाही में 12% रह गया। नतीजों के बाद कंपनी के शेयरों में 8% की गिरावट भी आई।

भारत में AI Search पर दिखेंगे विज्ञापन

Google अब भारत समेत दूसरे इंटरनेशनल मार्केट में AI Mode के अंदर Ads का विस्तार कर रहा है। इसका मतलब है कि यूजर्स को AI से मिलने वाले जवाबों के साथ विज्ञापन भी दिखाई दे सकते हैं।

Alphabet की अर्निंग कॉल में Google के चीफ बिजनेस ऑफिसर Philipp Schindler ने बताया कि कंपनी AI Overviews और AI Mode में ज्यादा यूजर्स और ज्यादा सर्च क्वेरी तक विज्ञापन पहुंचा रही है। अमेरिका में मल्टी-टर्न Ads भी लाए जा रहे हैं, जो बातचीत के दौरान यूजर्स के सवालों के हिसाब से दिखेंगे।

अमेरिका में पहले ही शुरू हो चुकी है टेस्टिंग

Google ने मई 2025 में अमेरिका में AI Mode के अंदर विज्ञापनों की टेस्टिंग शुरू की थी। कंपनी के मुताबिक, AI Mode में स्पॉन्सर्ड प्रोडक्ट लिस्टिंग पर सामान्य प्रोडक्ट लिस्टिंग के मुकाबले ज्यादा क्लिक मिल रहे हैं।

Google का दावा है कि यूजर्स को ये विज्ञापन काम के लग रहे हैं। अब कंपनी Gemini की मदद से नए Ad फॉर्मेट तैयार करने की योजना बना रही है। इनमें बातचीत के दौरान दिखने वाले विज्ञापन और AI के जवाबों में स्पॉन्सर्ड प्रोडक्ट रिकमेंडेशन शामिल हैं।

AI से बढ़ रहा इस्तेमाल, लेकिन कमाई में चुनौती

Philipp Schindler के मुताबिक, AI Overviews का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है, लेकिन AI Mode से फिलहाल पारंपरिक Search के मुकाबले कम कमाई हो रही है।

हालांकि, कंपनी का कहना है कि विज्ञापनों की टेस्टिंग के नतीजे अच्छे रहे हैं। इसी वजह से अब AI Overviews और AI Mode में विज्ञापनों का दायरा बढ़ाया जा रहा है।

Sundar Pichai ने Search के भविष्य पर क्या कहा?

Google के CEO Sundar Pichai के मुताबिक, AI में निवेश से लोग नए तरीकों से जानकारी खोज रहे हैं। अब यूजर्स पहले से ज्यादा लंबे, पर्सनलाइज्ड और फोटो जैसे अलग-अलग फॉर्मेट वाले सवाल पूछ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि Google पर खरीदारी से जुड़ी सर्च भी बढ़ रही हैं। उदाहरण के लिए, लोग 50,000 रुपये से कम कीमत वाला सबसे अच्छा लैपटॉप या रनिंग शूज खरीदने की जगह खोज रहे हैं। ऐसी सर्च की ग्रोथ पांच साल के सबसे ऊंचे स्तर पर है।

Google अब AI Overviews, AI Mode और पारंपरिक Search को जोड़कर एक आसान अनुभव तैयार करना चाहता है। इसके साथ ही कंपनी का फोकस AI के बढ़ते इस्तेमाल को कमाई में बदलने पर भी है।

Read more!
Advertisement