अब हर साल नया Pixel खरीदना होगा आसान, जानिए कैसे काम करेगा प्लान

Google ने Pixel 11 यूजर्स के लिए भारत में नया अपग्रेड प्रोग्राम शुरू किया है, जो हर साल नया स्मार्टफोन लेने का रास्ता आसान बनाएगा। इसमें कई खास सुविधाएं शामिल हैं, लेकिन इस प्लान की पूरी प्रक्रिया, फायदे और शर्तें क्या हैं, यह जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर।

Advertisement

In Short

  • Google पिक्सल अपग्रेड प्रोग्राम के तहत पिक्सल 11 खरीदार 24 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई पर फोन खरीद सकेंगे।
  • 9 ईएमआई पूरी करने के बाद ग्राहकों को 62.5 फीसदी तक अश्योर्ड बायबैक का विकल्प मिलेगा।
  • इस प्रोग्राम में गूगल एआई प्रो, गूगल हेल्थ प्रीमियम और यूट्यूब प्रीमियम जैसी बंडल सर्विस भी शामिल हैं।

By Gaurav Kumar:

गूगल ने भारत में नया पिक्सल अपग्रेड प्रोग्राम लॉन्च किया है। इस प्रोग्राम के जरिए पिक्सल 11 खरीदने वाले यूजर्स को हर साल नया पिक्सल स्मार्टफोन लेने का आसान तरीका मिलेगा। इसमें यूजर्स को अपना पुराना फोन खुद बेचने या किसी थर्ड पार्टी खरीदार को ढूंढने की परेशानी नहीं होगी।

इस प्रोग्राम में जीरो डाउन पेमेंट, नो-कॉस्ट ईएमआई, अश्योर्ड बायबैक और सालाना अपग्रेड जैसी सुविधाएं मिलेंगी। आइए जानते हैं कि यह नया प्रोग्राम कैसे काम करता है और इससे यूजर्स को क्या फायदे मिलेंगे।

24 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई से खरीद पाएंगे पिक्सल 11

पिक्सल अपग्रेड प्रोग्राम के तहत यूजर्स पिक्सल 11 को बिना किसी शुरुआती पेमेंट के खरीद सकते हैं। इसके बाद फोन की कीमत को 24 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई में चुकाया जा सकता है। इससे खरीदारी के समय एक साथ ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं होगी।

इस प्रोग्राम की खास बात यह है कि 9 ईएमआई पूरी करने के बाद यूजर्स नए पिक्सल डिवाइस में अपग्रेड करने के लिए अश्योर्ड बायबैक का फायदा उठा सकते हैं।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: 10 साल बाद Instagram का बदला लुक, जानिए रेट्रो कैमरे से नए वर्डमार्क तक की पूरी कहानी

9 ईएमआई के बाद मिलेगा 62.5 फीसदी तक अश्योर्ड बायबैक

पिक्सल अपग्रेड प्रोग्राम में 9 ईएमआई पूरी होने के बाद यूजर्स को पुराने पिक्सल फोन के लिए 62.5 फीसदी तक अश्योर्ड बायबैक मिल सकता है। इसके बाद वे पुराने फोन को बदलकर नया पिक्सल स्मार्टफोन ले सकते हैं।

इस सुविधा से यूजर्स को हर साल नया फोन लेने के लिए अलग से पुराने फोन को बेचने की जरूरत नहीं होगी। पूरा अपग्रेड प्रोसेस ज्यादा आसान हो जाएगा।

पिक्सल अपग्रेड प्रोग्राम में मिलेंगे ये फायदे

गूगल के इस प्रोग्राम में पिक्सल 11 खरीदने वालों को कई सुविधाएं मिलेंगी। इसमें ₹0 डाउन पेमेंट, 24 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई, 62.5 फीसदी तक अश्योर्ड बायबैक और हर साल अपग्रेड का विकल्प शामिल है।

इसके अलावा यूजर्स को गूगल प्रीमियम सर्विस, एक्सचेंज बोनस और कुछ बंडल सर्विस भी मिलेंगी। इनमें गूगल एआई प्रो, गूगल हेल्थ प्रीमियम और यूट्यूब प्रीमियम जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

पिक्सल 11 की कीमत और ऑफर

पिक्सल 11 को एक्सचेंज और दूसरे लागू ऑफर्स के साथ ₹49,999 की प्रभावी कीमत पर लिस्ट किया गया है। इस प्रोग्राम के जरिए गूगल उन ग्राहकों को सुविधा देना चाहता है, जो हर साल नया स्मार्टफोन इस्तेमाल करना चाहते हैं।

हालांकि, प्रोग्राम लेने से पहले ग्राहकों को बायबैक, एक्सचेंज और ईएमआई से जुड़ी सभी शर्तों को ध्यान से समझना होगा।

हर साल नया फोन लेने वालों के लिए गूगल का नया तरीका
गूगल का पिक्सल अपग्रेड प्रोग्राम स्मार्टफोन खरीदने के तरीके को आसान बनाने की कोशिश है। इसके जरिए कंपनी उन यूजर्स को आकर्षित करना चाहती है, जो बार-बार नया फोन लेना चाहते हैं लेकिन पुराने फोन को बेचने की परेशानी से बचना चाहते हैं।

Read more!
Advertisement