Google ने लॉन्च किया Nano Banana 2.1, अब आधे खर्च में बना सकेंगे शानदार AI तस्वीरें
Google ने नया AI इमेज मॉडल Nano Banana 2.1 लॉन्च किया है, जो तस्वीरें बनाने और एडिट करने के लिए कई नए फीचर्स लेकर आया है। कंपनी का दावा है कि यह पहले से बेहतर तरीके से निर्देश समझता है। सबसे बड़ा बदलाव इसकी कीमत में हुआ है, जिससे AI इमेज बनाने का खर्च लगभग आधा हो गया है।

In Short
- Nano Banana 2.1 से AI इमेज बनाने का खर्च पिछले मॉडल के मुकाबले करीब आधा हो गया है।
- नया मॉडल एक साथ 14 रेफरेंस इमेज का इस्तेमाल कर सकता है।
- - Nano Banana 2.1 से 1K, 2K और 4K क्वालिटी में तस्वीरें बनाई जा सकती हैं।
Google ने अपना नया AI इमेज मॉडल Nano Banana 2.1 लॉन्च कर दिया है। कंपनी का कहना है कि नया मॉडल पहले के मुकाबले बेहतर तस्वीरें बना सकता है और फोटो एडिटिंग भी ज्यादा अच्छे तरीके से कर सकता है। इसकी सबसे खास बात कीमत है। Google के मुताबिक, इससे इमेज बनाने का खर्च पिछले मॉडल के मुकाबले लगभग आधा हो गया है।
कहां मिलेगा Nano Banana 2.1?
Nano Banana 2.1 को Google के Gemini 3.6 Flash मॉडल पर तैयार किया गया है। इसे Gemini ऐप, Google AI Studio, Gemini API, Google Search के AI Mode, Google Ads, Flow और Stitch में रोल आउट किया जा रहा है।
एक साथ 14 तस्वीरों का कर सकता है इस्तेमाल
यूज़र टेक्स्ट में अपनी ज़रूरत बताकर Nano Banana 2.1 से तस्वीर बनवा सकते हैं। Google का दावा है कि नया मॉडल मुश्किल और ज्यादा डिटेल वाले निर्देशों को पहले से बेहतर तरीके से समझ सकता है।
यूज़र एक साथ 14 रेफरेंस तस्वीरें भी दे सकते हैं और मॉडल उनसे नई तस्वीर तैयार कर सकता है। यह एक साथ चार कैरेक्टर और 10 ऑब्जेक्ट्स को अलग-अलग तस्वीरों में एक जैसा बनाए रखने में मदद कर सकता है।
फोटो एडिटिंग भी हुई बेहतर
Nano Banana 2.1 से पहले से मौजूद तस्वीरों को भी टेक्स्ट के जरिए एडिट किया जा सकता है। यूजर किसी व्यक्ति के कपड़े बदलने, बैकग्राउंड बदलने, किसी चीज को जोड़ने या हटाने और तस्वीर का पूरा स्टाइल बदलने जैसे निर्देश दे सकते हैं।
Google का कहना है कि नए मॉडल में तस्वीरों के अंदर टेक्स्ट बनाने की क्षमता भी बेहतर हुई है। इससे पोस्टर, डायग्राम और इंफोग्राफिक्स जैसी तस्वीरें बनाने में मदद मिल सकती है। यह 1K, 2K और 4K क्वालिटी में इमेज तैयार कर सकता है।
Google Search की जानकारी का भी इस्तेमाल
Nano Banana 2.1 में Search Grounding फीचर भी दिया गया है। इसकी मदद से मॉडल इमेज बनाते समय Google Search और Google Image Search से मिलने वाली जानकारी का इस्तेमाल कर सकता है।
इमेज बनाने का खर्च लगभग आधा
API के जरिए 1K इमेज बनाने की कीमत अब करीब 0.0336 डॉलर है, जो पहले 0.067 डॉलर थी। वहीं 4K इमेज की कीमत करीब 0.0756 डॉलर है, जो पहले 0.151 डॉलर थी।
इस कीमत में कमी का फायदा खास तौर पर उन डेवलपर्स और कंपनियों को मिल सकता है, जिन्हें बड़ी संख्या में AI इमेज तैयार करनी होती हैं। Nano Banana 2.1 को अब Google के अलग-अलग प्रोडक्ट्स पर रोल आउट किया जा रहा है।