Gemini ने रचा नया रिकॉर्ड! 1 अरब मंथली यूजर्स का आंकड़ा पार; Gmail-YouTube से भी तेज बढ़ा Google का AI
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने X पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि Gemini, गूगल के इतिहास में सबसे तेजी से बढ़ने वाला प्रोडक्ट है। यह गूगल का 14वां प्रोडक्ट भी है, जो 1 अरब से अधिक यूजर्स हैं।

In Short
- गूगल का कहना है कि जेमिनी ऐप के अब 1 अरब से ज़्यादा यूज़र्स हैं.
- सुंदर पिचाई ने Pixel 11 के लॉन्च से पहले Gemini के नए अपडेट्स की झलक दिखाई.
- गूगल का कहना है कि जेमिनी यूज़र्स रोज़ाना 15 करोड़ (150 मिलियन) इमेज बनाते हैं.
गूगल का AI असिस्टेंट Gemini ने नया रिकॉर्ड बनाया है। Gemini ऐप के मंथली एक्टिव यूजर्स की संख्या 1 अरब को पार कर गई है।इसके साथ Gemini दुनिया के सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले AI असिस्टेंट्स में शामिल हो गया है।
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने X पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि Gemini, गूगल के इतिहास में सबसे तेजी से बढ़ने वाला प्रोडक्ट है। यह गूगल का 14वां प्रोडक्ट भी है, जो 1 अरब से अधिक यूजर्स हैं।
पिचाई ने अपने पोस्ट में कहा कि अब हर महीने 1 अरब से ज्यादा लोग नए आइडिया खोजने और अपने काम पूरे करने के लिए Gemini ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं। पिचाई ने यह भी संकेत दिया कि Gemini में आगे कई नए फीचर्स आने वाले हैं।
Pixel 11 के साथ मिल सकते हैं नए Gemini फीचर्स
भारत के समय के अनुसार गूगल 13 अगस्त को Pixel 11 सीरीज पेश करने जा रहा है। माना जा रहा है कि कंपनी नए Pixel फोन के साथ Gemini के कुछ नए फीचर्स भी पेश कर सकती है।
रिपोर्ट्स में यह भी चर्चा है कि Pixel 11 Pro मॉडल के पीछे दी जाने वाली Pixel Glow लाइट को Gemini के साथ जोड़ा जा सकता है। हालांकि, Gemini पहला AI असिस्टेंट नहीं है जो 1 अरब यूजर्स तक पहुंचा है। Sensor Tower की रिपोर्ट के मुताबिक ChatGPT जून में ही यह आंकड़ा पार कर चुका है।
Gmail और YouTube से भी तेज बढ़ रहा Gemini
Gemini ऐप 2024 की शुरुआत में लोगों के लिए उपलब्ध हुआ था यानी करीब ढाई साल के अंदर ही यह 1 अरब मंथली एक्टिव यूजर्स तक पहुंच चुका है। तुलना करें तो YouTube को इस स्तर तक पहुंचने में करीब 8 साल लगे थे, जबकि Gmail को एक दशक से ज्यादा समय लगा था।
यह आंकड़ा केवल Gemini ऐप के यूजर्स का है। Google के दूसरे AI फीचर्स इसमें शामिल नहीं हैं। Google Search में मौजूद AI Mode भी अलग से 1 अरब मंथली एक्टिव यूजर्स का आंकड़ा पार कर चुके हैं।