स्मार्टवॉच को टक्कर देने आ रहा नया फिटनेस ट्रैकर? 7 दिन की बैटरी के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

गूगल जल्द ही अपना नया फिटनेस ट्रैकर Fitbit Edge पेश कर सकता है। कंपनी के टीजर के बाद इसके डिजाइन, बैटरी और फीचर्स को लेकर चर्चा तेज हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें AMOLED डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ मिल सकती है। जानिए इसकी संभावित कीमत और लॉन्च से जुड़ी जानकारी।

Advertisement

In Short

  • Google ने Fitbit Edge का टीजर जारी किया, 12 अक्टूबर को नए फिटनेस ट्रैकर का ऐलान होने की उम्मीद।
  • Fitbit Edge में 1.34 इंच AMOLED डिस्प्ले, Bluetooth 5.4 और 7 दिन तक की बैटरी लाइफ मिल सकती है।
  • अमेरिका में Fitbit Edge की संभावित कीमत 149 से 199 डॉलर यानी लगभग ₹14,250 से ₹19,000 हो सकती है।

By Gungun Mishra:

गूगल जल्द ही अपना नया फिटनेस ट्रैकर लॉन्च कर सकता है। कंपनी ने अपने अपकमिंग फिटबिट डिवाइस का टीजर जारी किया है, जिसे Fitbit Edge नाम से पेश किए जाने की उम्मीद है। यह डिवाइस उन लोगों के लिए खास हो सकता है, जो अपनी सेहत और फिटनेस पर नजर रखना चाहते हैं, लेकिन पूरी स्मार्टवॉच नहीं खरीदना चाहते। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें AMOLED डिस्प्ले और सात दिन तक चलने वाली बैटरी मिल सकती है।

हालांकि, गूगल ने अभी तक इस डिवाइस के फीचर्स, कीमत और उपलब्धता को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

12 अक्टूबर को हो सकता है Fitbit Edge का ऐलान

गूगल हेल्थ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर नए फिटनेस डिवाइस का टीजर शेयर किया है। कंपनी ने पोस्ट में लिखा, "Get an Edge on your health. 10.12.26."

इससे संकेत मिलता है कि कंपनी 12 अक्टूबर 2026 को अपने नए फिटनेस ट्रैकर से पर्दा उठा सकती है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि इसी दिन डिवाइस की प्री-बुकिंग या बिक्री भी शुरू होगी या नहीं।

कैसा होगा Fitbit Edge का डिजाइन?

एंड्रॉयड हेडलाइंस की रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल के टीजर में नए फिटनेस ट्रैकर के डिजाइन की झलक देखने को मिली है।

तस्वीर में डिवाइस कैन्यन कलर में नजर आ रहा है। इसमें मैट शैंपेन गोल्ड बॉडी के साथ चमकदार शैंपेन गोल्ड बटन दिया जा सकता है।

रिपोर्ट के अनुसार, Fitbit Edge को ऑब्सिडियन और मैट ब्लैक, ऑलिव और सैटिन पाइराइट, जबकि फॉग और पॉलिश्ड सिल्वर जैसे कलर कॉम्बिनेशन में भी पेश किया जा सकता है। इसका डिजाइन गूगल की Pixel Watch 5 सीरीज से मिलता-जुलता हो सकता है।

7 दिन की बैटरी और AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद

फीचर्स की बात करें तो फिटबिट एज में 1.34 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। इसके अलावा, इसमें Bluetooth 5.4 कनेक्टिविटी दिए जाने की उम्मीद है।

रिपोर्ट के मुताबिक, यह फिटनेस ट्रैकर एक बार फुल चार्ज करने पर सात दिन तक चल सकता है। हालांकि, इन फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

Fitbit Edge को गूगल के स्क्रीनलेस Fitbit Air और प्रीमियम Pixel Watch 5 के बीच रखा जा सकता है। यानी यह उन यूजर्स के लिए एक विकल्प बन सकता है, जो अपनी कलाई पर ही फिटनेस से जुड़ी जानकारी देखना चाहते हैं।

कितनी हो सकती है Fitbit Edge की कीमत?

एंड्रॉयड हेडलाइंस के मुताबिक, अमेरिका में फिटबिट एज की संभावित कीमत 149 डॉलर से 199 डॉलर के बीच हो सकती है। भारतीय रुपये में यह लगभग ₹14,250 से ₹19,000 के बराबर है।

हालांकि, गूगल ने अभी तक इसकी कीमत या बिक्री शुरू होने की तारीख की पुष्टि नहीं की है। उम्मीद है कि 12 अक्टूबर को होने वाले ऐलान में डिवाइस के फीचर्स, कीमत और उपलब्धता को लेकर ज्यादा जानकारी सामने आएगी।

Read more!
Advertisement