Google: 25 साल का सफर, गूगल की कहानी, 'Backrub' से लेकर आज तक

25 सालों में कई बड़े बदलाव हुए। आज के डूडल में आप उन बदलावों को देख सकते हैं। हालांकि, गूगल का मिशन हमेशा वही रहा है - दुनिया की जानकारी को व्यवस्थित करना और उसे सभी के लिए सुलभ और उपयोगी बनाना। अब लोग गूगल का सहारा लेते हैं जब उन्हें कुछ जानना होता है, और इससे वे जवाब जान लेते हैं।

Advertisement
Google: 25 साल का सफर, गूगल की कहानी, 'Backrub' से लेकर आज तक
Google: 25 साल का सफर, गूगल की कहानी, 'Backrub' से लेकर आज तक

27 सितंबर 2023 को, गूगल का 25वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर, गूगल ने एक खास डूडल बनाया, जिसमें ये दिखाया कैसे 25 साल पहले एक छोटी शुरूआत से कंपनी यहां तक पहुंची है।  1998 में, गूगल का जन्म हुआ था, और इसकी खोज Larry Page और Sergey Brin ने की थी। ये दो स्टूडेंट्स स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से थे और कंप्यूटर विज्ञान में पढ़ रहे थे। Larry और Sergey ने एक बेहतर सर्च इंजन का प्रोटोटाइप विकसित करने के लिए मेहनत की। इस प्रोजेक्ट की शुरुआत कड़ी मेहनत से हुई और इसे 'Backrub' के नाम से जाना जाता था। फिर, 27 सितंबर 1998 को, Google Inc. का आधिकारिक जन्म हुआ।

25 साल के सफर में बदलाव

उसके बाद, 25 सालों में कई बड़े बदलाव हुए। आज के डूडल में आप उन बदलावों को देख सकते हैं। हालांकि, गूगल का मिशन हमेशा वही रहा है - दुनिया की जानकारी को व्यवस्थित करना और उसे सभी के लिए सुलभ और उपयोगी बनाना। अब लोग गूगल का सहारा लेते हैं जब उन्हें कुछ जानना होता है, और इससे वे जवाब  जान लेते हैं। 25 साल के इस सफर में, गूगल ने हमारी जिंदगी में बड़ा बदलाव किया है।

Read more!
Advertisement