किसी की 33 घंटे तो किसी की 11 साल बाद वापसी! इन 5 टेक फाउंडर्स ने फिर हासिल की CEO की कुर्सी

Nvidia के जेनसन हुआंग की 11 दिन बाद CEO पद पर वापसी ने टेक्नोलॉजी की दुनिया की कुछ पुरानी कहानियां फिर ताजा कर दी हैं। स्टीव जॉब्स से लेकर सैम ऑल्टमैन तक कई ऐसे फाउंडर्स रहे हैं, जिन्हें अपनी ही कंपनी में टॉप पद गंवाना पड़ा। लेकिन किसी ने कुछ घंटों में तो किसी ने कई साल बाद वापसी की। जानिए इन पांच की कहानी।

Advertisement
इन पांच फाउंडर्स को वापस मिली उनकी कुर्सी
इन पांच फाउंडर्स को वापस मिली उनकी कुर्सी

In Short

  • Nvidia के जेनसन हुआंग ने इस्तीफे के महज 11 दिन बाद दोबारा CEO की कुर्सी संभाली।
  • सैम ऑल्टमैन की वापसी में 700 से ज्यादा OpenAI कर्मचारियों ने अहम भूमिका निभाई।
  • स्टीव जॉब्स और जैक डोर्सी ने कई साल बाद वापसी की, जबकि मैट मुलेनवेग सिर्फ 33 घंटे में लौट आए।

By Ram Pratap Singh:

टेक्नोलॉजी की दुनिया में कई ऐसे फाउंडर्स रहे हैं, जिन्हें अपनी ही बनाई कंपनी में CEO की कुर्सी छोड़नी पड़ी। हालांकि, उनकी कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। कुछ ही दिनों तो कुछ कई साल बाद वापस लौटे और दोबारा कंपनी की कमान संभाली। Nvidia के जेनसन हुआंग की हालिया वापसी ने ऐसी ही पांच चर्चित कहानियों को फिर सुर्खियों में ला दिया है।

जेनसन हुआंग की 11 दिन बाद वापसी

Nvidia के को-फाउंडर जेनसन हुआंग ने 12 नवंबर 2026 को CEO पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद कंपनी की CFO कोलेट क्रेस को अंतरिम CEO बनाया गया।

हालांकि, 23 नवंबर को बोर्ड ने सर्वसम्मति से हुआंग को दोबारा प्रेसिडेंट और CEO नियुक्त कर दिया। बोर्ड ने उनकी लीडरशिप पर भरोसा जताया। हुआंग ने 1993 में Nvidia की शुरुआत की थी।

सैम ऑल्टमैन को कर्मचारियों का मिला साथ

नवंबर 2023 में OpenAI के बोर्ड ने सैम ऑल्टमैन को CEO पद से हटा दिया था। इस फैसले के खिलाफ 700 से ज्यादा कर्मचारियों ने आवाज उठाई।

माइक्रोसॉफ्ट ने भी उन्हें नई AI रिसर्च टीम संभालने का ऑफर दिया। आखिरकार 21 नवंबर को उनकी वापसी की घोषणा हुई और 29 नवंबर को उन्होंने दोबारा जिम्मेदारी संभाली।

स्टीव जॉब्स ने बदली Apple की किस्मत

1985 में Apple के बोर्ड और तत्कालीन CEO जॉन स्कली से मतभेद के बाद स्टीव जॉब्स कंपनी से अलग हो गए।

उन्होंने NeXT शुरू की। 1996 में Apple ने NeXT को खरीद लिया और जॉब्स की वापसी हुई। 1997 में वह अंतरिम CEO बने। इसके बाद iMac, iPod और iPhone जैसे प्रोडक्ट्स ने Apple को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।

जैक डोर्सी की सात साल बाद वापसी

ट्विटर के को-फाउंडर जैक डोर्सी को 2008 में CEO पद से हटा दिया गया था। इसके बाद उन्होंने पेमेंट कंपनी Square शुरू की। 2015 में डोर्सी दोबारा ट्विटर के CEO बने। उन्होंने 2021 तक कंपनी की कमान संभाली और फिर पराग अग्रवाल को जिम्मेदारी सौंप दी।

मैट मुलेनवेग की सिर्फ 33 घंटे में वापसी

WordPress.com की पैरेंट कंपनी Automattic के फाउंडर मैट मुलेनवेग को सितंबर 2026 में बोर्ड ने पेड लीव पर भेज दिया था।

उनकी जगह CFO मार्क डेविस को अंतरिम CEO बनाया गया। हालांकि, मुलेनवेग ने फैसले को चुनौती दी और सिर्फ 33 घंटे 20 मिनट बाद दोबारा चेयरमैन और CEO की जिम्मेदारी संभाल ली।

Read more!
Advertisement