भारत में लॉन्च हुआ ₹2.4 लाख का लक्जरी स्पीकर, Devialet Phantom Pulse Blue ने दी एंट्री

फ्रांस की लक्जरी ऑडियो कंपनी Devialet ने भारत में अपना नया Phantom Ultimate 98 dB Pulse Blue स्पीकर लॉन्च किया है। ₹2.4 लाख कीमत वाला यह प्रीमियम स्पीकर खास साउंड टेक्नोलॉजी और डिजाइन के साथ आता है। कंपनी का लक्ष्य भारतीय ग्राहकों को बेहतर ऑडियो अनुभव देना और भारत को अपने प्रमुख बाजारों में शामिल करना है।

Advertisement
हेनरी हर्वे, एशिया पार्टनर मैनेजर और APAC टेक्निकल सॉल्यूशंस एंबेसडर, Devialet
हेनरी हर्वे, एशिया पार्टनर मैनेजर और APAC टेक्निकल सॉल्यूशंस एंबेसडर, Devialet

In Short

  • Devialet ने भारत में ₹2.4 लाख कीमत वाला Phantom Pulse Blue लॉन्च किया।
  • स्पीकर में ADH SAM और HBI जैसी खास टेक्नोलॉजी दी गई हैं।
  • कंपनी भारत को APAC के बड़े बाजारों में शामिल करना चाहती है।

By Shakshi:

फ्रांस की प्रीमियम ऑडियो कंपनी Devialet ने भारत में अपना नया Phantom Ultimate 98 dB Pulse Blue स्पीकर लॉन्च किया है। कंपनी का यह हाई-एंड ऑडियो प्रोडक्ट भारतीय बाजार में लक्जरी साउंड एक्सपीरियंस देने के मकसद से पेश किया गया है। इसकी कीमत ₹2.4 लाख रखी गई है और यह ऑथराइज्ड रिटेलर्स के जरिए प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।

नया Pulse Blue एडिशन Phantom रेंज के डिजाइन को नया कलर फिनिश देता है। इसके साथ मिलने वाला मैचिंग ट्री स्टैंड अलग से खरीदा जा सकता है, जिसकी कीमत ₹37,999 है।

भारत जैसे बाजार में कीमत को लेकर सजग उपभोक्ताओं के लिए इतने महंगे ऑडियो प्रोडक्ट को पेश करना एक बड़ी चुनौती है। Devialet के APAC हेड हेनरी हर्वे ने कहा कि भारत एशिया के सबसे प्राइस सेंसिटिव बाजारों में से एक है, लेकिन कंपनी अपनी टेक्नोलॉजी और साउंड एक्सपीरियंस के जरिए ग्राहकों तक पहुंच बनाने की कोशिश कर रही है।

Devialet की टेक्नोलॉजी क्या है खास

Devialet Phantom सीरीज में कंपनी की कई पेटेंटेड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इसमें सबसे प्रमुख ADH यानी Analog Digital Hybrid Amplification है, जो एनालॉग और डिजिटल एम्प्लीफिकेशन को एक साथ जोड़कर बेहतर साउंड क्वालिटी देने का काम करती है।

इसके अलावा SAM यानी Speaker Active Matching टेक्नोलॉजी साउंड ड्राइवर्स को उनके डिजाइन और क्षमता के हिसाब से सिग्नल को एडजस्ट करती है, जिससे ज्यादा डिटेल और सटीक ऑडियो मिलता है।

कंपनी की HBI यानी Heart Bass Implosion टेक्नोलॉजी स्पीकर के वूफर्स के जरिए गहरा बेस देने में मदद करती है। Devialet के मुताबिक, इसकी खास डिजाइन वाइब्रेशन को कम करती है और छोटे आकार में भी पावरफुल साउंड आउटपुट देती है।

Phantom स्पीकर का गोलाकार डिज़ाइन भी इसकी साउंड इंजीनियरिंग का हिस्सा है। कंपनी का कहना है कि यह डिजाइन बेहतर ऑडियो परफॉर्मेंस और कॉम्पैक्ट बॉडी के बीच संतुलन बनाने में मदद करता है।

भारत में बढ़ाएगी मौजूदगी

Devialet का कहना है कि भारत में ग्राहकों को सिर्फ प्रोडक्ट की जानकारी देना काफी नहीं होगा, बल्कि उन्हें साउंड एक्सपीरियंस महसूस कराना जरूरी है। इसके लिए कंपनी स्टोर्स और एक्सक्लूसिव स्पेस के जरिए ग्राहकों को स्पीकर सुनने का मौका देने की योजना बना रही है।

कंपनी को उम्मीद है कि आने वाले पांच सालों में भारत APAC क्षेत्र के उसके प्रमुख बाजारों में शामिल हो सकता है।

Read more!
Advertisement