1 साल के लिए YouTube Premium फ्री! फ्लिपकार्ट ने लॉन्च किया Flipkart Black प्लान, जानिए VIP और Plus से कितना अलग

Flipkart Black प्लान अब तक मौजूद Flipkart VIP और Flipkart Plus मेंबरशिप के साथ उपलब्ध होगा। हर मेंबरशिप का अपना अलग चार्ज और फायदे हैं, जो ग्राहकों की शॉपिंग आदतों और जरूरतों के मुताबिक बनाए गए हैं। चलिए एक-एक कर जानते हैं।

Advertisement
Flipkart Black (Credits: Flipkart)

By Gaurav Kumar:

Flipkart Black Membership: देश की प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट (Flipkart) ने अपने ग्राहकों के लिए अब एक नया सब्सक्रिप्शन प्लान ‘Flipkart Black’ लॉन्च किया है। इस प्लान की सबसे खास बात यह है कि सब्सक्राइबर्स को इसमें एक साल का YouTube Premium सब्सक्रिप्शन फ्री दिया जाएगा।

Flipkart Black प्लान अब तक मौजूद Flipkart VIP और Flipkart Plus मेंबरशिप के साथ उपलब्ध होगा। हर मेंबरशिप का अपना अलग चार्ज और फायदे हैं, जो ग्राहकों की शॉपिंग आदतों और जरूरतों के मुताबिक बनाए गए हैं। चलिए एक-एक कर जानते हैं।

Flipkart Black 

Flipkart Black कंपनी का सबसे महंगा और खास मेंबरशिप प्लान है। इसकी सालाना कीमत ₹1499 रखी गई है, लेकिन फिलहाल इसे ₹990 की शुरुआती ऑफर कीमत में खरीदा जा सकता है।

इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें एक साल का YouTube Premium सब्सक्रिप्शन भी शामिल है, जिसकी कीमत ₹1490 होती है। इसके जरिए यूजर्स को बिना विज्ञापन वीडियो देखने, बैकग्राउंड में प्ले करने और वीडियो डाउनलोड करने की सुविधा मिलती है। यह सब्सक्रिप्शन सिर्फ एक अकाउंट के लिए मान्य है और ट्रांसफर नहीं किया जा सकता।

फ्लिपकार्ट ब्लैक प्लान के शॉपिंग से जुड़े फायदे भी भरपूर हैं। इस प्लान के तहत हर ऑर्डर पर 5% कैशबैक SuperCoins के रूप में, एक ऑर्डर पर अधिकतम ₹100 तक मिलेगा। ग्राहक हर महीने अधिकतम 800 SuperCoins कमा सकते हैं। इसके अलावा, SuperCoins से भुगतान करने पर अतिरिक्त 5% की छूट, ₹1000 तक मिलती है।

इस प्लान में सेल्स का अर्ली एक्सेस, प्रीमियम प्रोडक्ट्स पर एक्सक्लूसिव डील्स, 24x7 प्रायोरिटी कस्टमर सपोर्ट और Cleartrip के जरिए ट्रैवल बेनिफिट्स (₹1 में फ्लाइट कैंसिल/रि-शेड्यूल) भी मिलते हैं। ध्यान दें, यह मेंबरशिप प्लान रद्द नहीं किया जा सकता और इसकी फीस वापस नहीं होगी।

Flipkart VIP 

Flipkart VIP एक मिड-रेंज सब्सक्रिप्शन प्लान है जिसकी कीमत ₹799 सालाना है। यह उन ग्राहकों के लिए बेहतर है जो थोड़ी ज्यादा सुविधा चाहते हैं लेकिन ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते।

इसमें भी हर ऑर्डर पर 5% SuperCoins कैशबैक मिलता है, एक ऑर्डर पर अधिकतम ₹100 तक। अगर कोई ग्राहक ₹10,000 से ऊपर की खरीद करता है तो उसे 25 अतिरिक्त SuperCoins भी मिलते हैं।

कुछ इलाकों में तेज रिटर्न पिकअप सर्विस दी जाती है, लेकिन बड़े प्रोडक्ट्स (जैसे फ्रिज या फर्नीचर) इसमें शामिल नहीं हैं। साथ ही, Cleartrip के जरिए होटल बुकिंग पर छूट और ₹1 में फ्लाइट चेंज/कैंसिल का फायदा भी दिया जाता है।

अप्रैल 2025 से इस प्लान में फ्लाइट बुकिंग पर भी SuperCoins और डिस्काउंट्स मिलेंगे। इसके अलावा, Big Billion Days जैसी सेल्स में Hero Bank कार्ड से पेमेंट करने पर 15% इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।

Flipkart Plus - फ्री लॉयल्टी प्रोग्राम

Flipkart Plus पूरी तरह से फ्री मेंबरशिप है, लेकिन इसे पाने के लिए ग्राहक को साल में कम से कम 4 बार खरीदारी करनी होती है। इसके बाद Plus मेंबरशिप मिलती है। अगर कोई ग्राहक साल में 8 बार खरीदारी करता है तो उसे Plus Premium लेवल मिल जाता है।

Plus मेंबरशिप में ग्राहकों को हर खरीद पर SuperCoins, सेल्स का जल्दी एक्सेस, और कुछ प्रोडक्ट्स पर अतिरिक्त छूट मिलती है। Plus Premium में SuperCoins कमाने की रफ्तार और फायदे दोनों ज्यादा होते हैं।

कौन सा प्लान है आपके लिए सही?

अगर आप बिना कोई पैसा दिए सिर्फ शॉपिंग पर रिवॉर्ड्स चाहते हैं, तो Flipkart Plus आपके लिए सही है। अगर आप शॉपिंग के साथ-साथ ट्रैवल में भी सेविंग चाहते हैं, तो VIP प्लान चुन सकते हैं। वहीं अगर आप YouTube Premium का भी फायदा लेना चाहते हैं और ज्यादा सुपरकॉइन व प्रीमियम सर्विसेज चाहते हैं, तो Flipkart Black आपके लिए बेस्ट है।

ध्यान रहे, अगर आप पहले से Flipkart Plus मेंबर हैं और Black में अपग्रेड करते हैं, तो आपकी Plus मेंबरशिप अपने आप बंद हो जाएगी।

Read more!
Advertisement