Flipkart Big Billion Days Sale: खरीदारी का शानदार मौका, कैशबैक और बंपर डिस्काउंट का मिलेगा मौका
Flipkart ने अपनी बड़ी Big Billion Days Sale की तारीख का ऐलान कर दिया है। 9 अक्टूबर से शुरू होने वाली इस सेल में स्मार्टफोन, iPhone, टीवी, होम अप्लायंस और मोबाइल असेसरीज पर ऑफर्स मिलेंगे। Plus और Black मेंबर्स को 24 घंटे पहले खरीदारी का मौका मिलेगा।

In Short
- Flipkart Big Billion Days Sale 9 अक्टूबर से शुरू होगी, Plus और Black मेंबर्स को 24 घंटे पहले मिलेगा एक्सेस।
- सेल में स्मार्टफोन, iPhone, स्मार्ट टीवी, होम अप्लायंस और मोबाइल असेसरीज पर मिलेंगे ऑफर्स।
- चुनिंदा बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर मिलेगा 10% इंस्टैंट कैशबैक का फायदा।
ई-कॉमर्स कंपनी Flipkart ने अपनी बड़ी सेल का ऐलान कर दिया है। कंपनी की सालाना Big Billion Days Sale इस बार 9 अक्टूबर से शुरू होगी। Flipkart ने ऐप पर पोस्टर जारी करके सेल की तारीख की जानकारी दी है।
इस सेल में स्मार्टफोन, होम अप्लायंस, स्मार्ट टीवी, वॉशिंग मशीन और मोबाइल असेसरीज जैसे कई प्रोडक्ट्स पर सस्ते दाम में खरीदारी का मौका मिलेगा।
Plus और Black मेंबर्स को मिलेगा अर्ली एक्सेस
Flipkart Big Billion Days Sale में कुछ ग्राहकों को एक दिन पहले खरीदारी का मौका मिलेगा। कंपनी के मुताबिक Plus और Black मेंबर्स को सेल का अर्ली एक्सेस मिलेगा।
यानी इन मेंबर्स के लिए सेल 24 घंटे पहले शुरू होगी। इसके बाद बाकी ग्राहक सेल में खरीदारी कर सकेंगे।
सेल में मिलेगा 10% इंस्टैंट कैशबैक
Flipkart ने इस सेल के लिए अलग से पेज भी तैयार किया है। इसमें बताया गया है कि सेल के दौरान ग्राहकों को 10% इंस्टैंट कैशबैक का फायदा मिल सकता है।
यह कैशबैक चुनिंदा बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर मिलेगा। इसके अलावा सेल के दौरान कई प्रोडक्ट्स पर टॉप डील्स और डबल डिस्काउंट जैसे ऑफर्स भी देखने को मिल सकते हैं।
iPhone मॉडल्स पर मिलेंगे ऑफर्स
Flipkart Big Billion Days Sale में iPhone खरीदने वालों के लिए भी ऑफर्स मिलने की उम्मीद है। सेल के दौरान iPhone 16, iPhone 17 और पुराने मॉडल्स पर ऑफर दिए जा सकते हैं।
वहीं ऐपल की हाल ही में लॉन्च हुई iPhone 18 Pro सीरीज पर भी बैंक ऑफर्स का फायदा उठाया जा सकता है।
मोबाइल असेसरीज से लेकर होम अप्लायंस तक पर डील
सेल के दौरान मोबाइल असेसरीज पर भी कई ऑफर्स मिलेंगे। ग्राहक चार्जर, केबल, मोबाइल कवर, TWS और पावर बैंक जैसे प्रोडक्ट्स को कम कीमत में खरीद सकेंगे।
इसके अलावा स्मार्ट टीवी, एयर कंडीशनर (AC), फ्रिज और वॉशिंग मशीन जैसे होम अप्लायंस पर भी डील्स देखने को मिल सकती हैं। बैंक ऑफर्स की मदद से इन प्रोडक्ट्स की कीमत और कम हो सकती है।
जल्द सामने आएंगी टॉप डील्स
Flipkart ने बताया है कि Big Billion Days Sale के दौरान मिलने वाली टॉप डील्स का खुलासा जल्द किया जाएगा। सेल शुरू होने के साथ ही अलग-अलग कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर मिलने वाले ऑफर्स की जानकारी सामने आएगी।