भारत में कब लॉन्च होगा Starlink? Elon Musk का पोस्ट हुआ वायरल, गांवों तक इंटरनेट पहुंचाने का प्लान
एलन मस्क की Starlink सर्विस भारत में लॉन्च से पहले चर्चा में है। मस्क ने बताया कि कंपनी ग्रामीण इलाकों तक तेज इंटरनेट पहुंचाने में मदद करना चाहती है। सैटेलाइट बेस्ड यह सर्विस बिना टावर के काम करती है और भारत में अप्रूवल मिलने का इंतजार कर रही है।

In Short
- एलन मस्क ने कहा Starlink भारत के कम इंटरनेट सुविधा वाले खासकर ग्रामीण इलाकों तक कनेक्टिविटी पहुंचाने में मदद करेगा।
- भारत में Starlink सर्विस लॉन्च होने से पहले कंपनी कई अप्रूवल का इंतजार कर रही है और IN-SPACe में दोबारा आवेदन किया गया है।
- Starlink सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस है जिसमें नेटवर्क टावर की जरूरत नहीं होती यूजर्स एंटीना के जरिए इंटरनेट कनेक्शन ले सकते हैं।
Starlink India: एलन मस्क लंबे समय से अपनी सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस Starlink को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं। इसी बीच मस्क का एक पोस्ट सामने आया है, जिसमें उन्होंने बताया कि Starlink भारत के उन इलाकों तक इंटरनेट पहुंचाने में मदद कर सकता है, जहां अभी तेज इंटरनेट की सुविधा नहीं पहुंच पाई है। खासकर ग्रामीण इलाकों में बेहतर कनेक्टिविटी देने पर उनका फोकस है।
मस्क ने पोस्ट रिपोस्ट कर बताई Starlink की योजना
एलन मस्क ने एक पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए लिखा कि Starlink भारत में उन लोगों तक इंटरनेट पहुंचाने में मदद करेगा, जिन्हें अभी सबसे कम सुविधा मिल रही है। उन्होंने खासतौर पर ग्रामीण इलाकों का जिक्र किया।
मस्क ने जिस पोस्ट को रिपोस्ट किया है, उसमें दावा किया गया है कि भारत के कई गांवों में अभी भी बेहतर 4G कनेक्टिविटी उपलब्ध नहीं है। ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट सब्सक्रिप्शन की संख्या और इंटरनेट डेनसिटी भी शहरी क्षेत्रों की तुलना में कम है।
भारत में लॉन्च से पहले अप्रूवल का इंतजार
Starlink भारत में अपनी सर्विस शुरू करने के लिए कई अप्रूवल का इंतजार कर रहा है। इससे पहले गृह मंत्रालय ने सिक्योरिटी से जुड़ी चिंताओं के कारण Starlink को मंजूरी देने की प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी।
अब कंपनी भारत में अपनी सर्विस लॉन्च करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Starlink ने अपने Gen 2 सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशन को अप्रूवल दिलाने के लिए भारतीय अंतरिक्ष नियामक इंडियन नेशनल स्पेस प्रमोशन एंड ऑथराइजेशन सेंटर यानी IN-SPACe में दोबारा आवेदन किया है।
नए सैटेलाइट में डायरेक्ट टू डिवाइस कनेक्टिविटी
Starlink के नए जनरेशन सैटेलाइट में डायरेक्ट टू डिवाइस कनेक्टिविटी भी शामिल है। इससे इंटरनेट कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है।
Starlink की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह सैटेलाइट के जरिए इंटरनेट सर्विस देती है। इसके लिए जमीन पर मोबाइल नेटवर्क की तरह टावर लगाने की जरूरत नहीं होती है।
एंटीना के जरिए मिलेगी इंटरनेट सर्विस
Starlink इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को अपने घर की छत या किसी खुले स्थान पर एंटीना लगाना होगा। यही एंटीना सैटेलाइट से कनेक्ट होकर इंटरनेट सर्विस उपलब्ध कराएगा।
मस्क का यह बयान ऐसे समय आया है जब Starlink भारत में अपनी सर्विस शुरू करने की कोशिशों को तेज कर रहा है। कंपनी का लक्ष्य खासकर उन इलाकों तक इंटरनेट पहुंचाना है, जहां अभी बेहतर कनेक्टिविटी की कमी है।