AI 2028 तक बदल सकता है दुनिया का तरीका, Elon Musk ने बताई भविष्य की तस्वीर

Elon Musk ने दावा किया है कि AI 2027 या 2028 तक लगभग हर क्षेत्र में महारत हासिल कर सकता है। उन्होंने AI researcher François Chollet की 10-20 साल वाली भविष्यवाणी को “conservative” बताया। Musk पहले भी AI के इंसानी बुद्धिमत्ता से आगे निकलने की समयसीमा को कई बार बदल चुके हैं।

Advertisement
एलन मस्क का कहना है कि AI साल 2027 के अंत या 2028 तक सभी क्षेत्रों में महारत हासिल कर सकता है। (फोटो: रॉयटर्स)
एलन मस्क का कहना है कि AI साल 2027 के अंत या 2028 तक सभी क्षेत्रों में महारत हासिल कर सकता है। (फोटो: रॉयटर्स)

In Short

  • Elon Musk का दावा AI 2028 तक हर क्षेत्र में इंसानों जैसी क्षमता हासिल कर सकता है।
  • François Chollet ने कहा था कि भविष्य में विज्ञान के कई क्षेत्र AI और कंप्यूटर साइंस से जुड़ जाएंगे।
  • AI की बढ़ती क्षमता के साथ इसके इस्तेमाल और सुरक्षा पर बहस तेज हो रही है।

By Shakshi:

दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI को लेकर बहस लगातार बढ़ रही है। अब टेस्ला और SpaceX के CEO एलन मस्क ने दावा किया है कि AI साल 2027 या ज्यादा से ज्यादा 2028 तक लगभग हर क्षेत्र में इंसानों जैसी क्षमता हासिल कर सकता है। मस्क ने AI researcher फ्रांस्वा शॉले (François Chollet) की भविष्यवाणी को “काफी सतर्क” बताया है।

दरअसल, साल 2021 में फ्रांस्वा शॉले ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (तब Twitter) पर एक पोस्ट में कहा था कि आने वाले 10 से 20 साल में दुनिया के ज्यादातर विज्ञान क्षेत्र कंप्यूटर साइंस से जुड़ जाएंगे। उनका कहना था कि जैसे आज बड़ी कंपनियां केवल पारंपरिक बिजनेस नहीं बल्कि टेक्नोलॉजी कंपनियां भी बन चुकी हैं, वैसे ही भविष्य में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और यहां तक कि पुरातत्व जैसे क्षेत्रों में भी AI की अहम भूमिका होगी।

शॉले ने अपनी पुरानी पोस्ट को दोबारा शेयर करते हुए कहा कि 2021 में जिस बात पर लोगों ने सवाल उठाए थे, वह अब धीरे-धीरे साफ होती नजर आ रही है। इसके बाद एलन मस्क ने उनकी पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह अनुमान काफी सतर्क है। मस्क के मुताबिक AI इससे भी तेज गति से आगे बढ़ सकता है और 2027 के अंत या 2028 तक हर क्षेत्र में महारत हासिल कर सकता है।

हालांकि, AI के विकास को लेकर विशेषज्ञों की राय अलग-अलग है। कई क्षेत्रों में AI पहले ही बड़ी भूमिका निभा रहा है। प्रोटीन रिसर्च, नई सामग्री की खोज, मौसम की भविष्यवाणी और वैज्ञानिक डेटा का विश्लेषण जैसे कामों में AI का इस्तेमाल बढ़ रहा है। लेकिन AI कब इंसानी बुद्धिमत्ता से आगे निकल जाएगा, इस पर अभी कोई सर्वमान्य राय नहीं है।

एलन मस्क पहले भी AI की क्षमता को लेकर कई बड़े दावे कर चुके हैं। साल 2017 में उन्होंने कहा था कि AI इंसानों से आगे निकलने की स्थिति में 2030 से 2040 के बीच पहुंच सकता है। इसके बाद 2024 और 2026 में उन्होंने इसकी समयसीमा को और करीब बताया।

AI की तेज रफ्तार प्रगति के साथ इसके इस्तेमाल, सुरक्षा और इंसानों पर प्रभाव को लेकर चर्चा भी बढ़ रही है। आने वाले वर्षों में AI विज्ञान, उद्योग और रोजमर्रा की जिंदगी को किस तरह बदलेगा, इस पर दुनिया की नजर बनी हुई है।

Read more!
Advertisement