व्हाइट हाउस में किस CEO को ट्रंप ने कहा 'Monster'? जवाब सुनकर छूट गई सबकी हंसी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और Google CEO सुंदर पिचाई का एक वीडियो चर्चा में है। व्हाइट हाउस में ट्रंप ने पिचाई को 'Monster' कहा तो Google CEO ने भी तुरंत मजेदार जवाब दे दिया। दोनों के बीच हुई इस बातचीत ने सबका ध्यान खींचा। जानिए आखिर ट्रंप ने ऐसा क्यों कहा।

Advertisement

In Short

  • डोनाल्ड ट्रंप ने Google CEO सुंदर पिचाई को 'Monster' कहकर की उनकी सफलता की तारीफ।
  • ट्रंप की टिप्पणी पर सुंदर पिचाई ने तुरंत मजेदार जवाब दिया, वीडियो चर्चा में आया।
  • व्हाइट हाउस में AI को लेकर हुई बैठक के बाद सामने आया ट्रंप-पिचाई का यह दिलचस्प पल।

By Sonam:

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और Google के CEO सुंदर पिचाई के बीच हुई एक मजेदार बातचीत का वीडियो चर्चा में है। व्हाइट हाउस में ट्रंप ने पिचाई को अचानक 'Monster' कह दिया। इस पर सुंदर पिचाई ने भी तुरंत ऐसा जवाब दिया, जिसने इस बातचीत को और दिलचस्प बना दिया। आइए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है।

ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा 'Monster'

यह मामला 29 सितंबर का है। व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप ने Artificial Intelligence यानी AI को लेकर बड़ी टेक कंपनियों के CEOs के साथ बैठक की थी। इसमें Google, Meta, Nvidia, Anthropic समेत दूसरी टेक कंपनियों के प्रमुख शामिल हुए थे।

बैठक के बाद ट्रंप पत्रकारों से बात कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सुंदर पिचाई की तरफ इशारा किया। पिचाई कुछ बोलने वाले थे, लेकिन ट्रंप ने उन्हें रोकते हुए कहा कि यह व्यक्ति 'Monster' है और लोग इन्हें जानते तक नहीं हैं।

'क्या शानदार जिंदगी है': ट्रंप

ट्रंप यहीं नहीं रुके। उन्होंने पिचाई को लेकर कहा कि उनकी जिंदगी कितनी शानदार है कि वह 'Monster' हैं और उन्हें हर समय मीडिया के सामने नहीं आना पड़ता। इसके बाद ट्रंप ने कहा कि अगर नाम याद रखना है तो सिर्फ 'सुंदर' याद रखिए।

यहां ट्रंप ने 'Monster' शब्द का इस्तेमाल नकारात्मक तरीके से नहीं किया था। उन्होंने पिचाई की सफलता और टेक इंडस्ट्री में उनके प्रभाव की तारीफ के तौर पर यह बात कही थी।

Image Credit : Aaj Tak

पिचाई ने तुरंत दिया मजेदार जवाब

ट्रंप की बात सुनकर सुंदर पिचाई मुस्कुराते नजर आए। उन्होंने भी बिना देर किए मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, 'Hopefully a better tagline than I'm a monster.'

यानी पिचाई ने मजाक में कहा कि उम्मीद है यह 'I'm a monster' से बेहतर टैगलाइन होगी। ट्रंप और पिचाई के बीच हुई यही छोटी सी बातचीत सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई।

AI को लेकर हुई थी बड़ी बैठक

ट्रंप और पिचाई के इस मजेदार पल के पीछे AI को लेकर हुई अहम बैठक थी। इसमें AI के तेजी से बढ़ते इस्तेमाल और उससे जुड़े जोखिमों पर चर्चा की गई।

इसके बाद बड़ी टेक कंपनियों ने AI के विकास को लेकर एक वॉलंटरी अग्रीमेंट पर सहमति जताई। इसमें AI सिस्टम की ज्यादा निगरानी, रिस्क रिव्यू और बाहरी एक्सपर्ट्स से इवैलुएशन जैसी व्यवस्थाओं की बात कही गई।

सुंदर पिचाई ने कहा कि कंपनियां AI के लिए वैसे ही प्रोसेस और कंट्रोल अपनाने पर सहमत हो रही हैं, जैसे फाइनांशियल कंट्रोल के लिए अपनाए जाते हैं।

Read more!
Advertisement