पुराना फोन खरीद रहे हैं? 2 मिनट में ऐसे चेक करें स्क्रीन बर्न और खराब पिक्सेल

सेकंड हैंड फोन खरीदते समय सिर्फ बॉडी और कैमरा देखकर फैसला न करें। स्क्रीन में बर्न या खराब पिक्सेल जैसी छिपी दिक्कतें हो सकती हैं। एक आसान White या Grey Screen Test से खरीदारी से पहले डिस्प्ले की हालत का बेहतर अंदाजा लगाया जा सकता है।

Advertisement
खरीदते वक्त जरूर करें ये स्क्रीन टेस्ट. (Photo:AI)
खरीदते वक्त जरूर करें ये स्क्रीन टेस्ट. (Photo:AI)

In Short

  • सेकंड हैंड फोन में स्क्रीन बर्न और खराब पिक्सेल छिपे हो सकते हैं
  • YouTube पर White Screen या Grey Screen Test चला सकते हैं
  • स्क्रीन पर दाग या पुराने आइकन के निशान दिखें तो हो सकती है दिक्कत

By Shakshi:

सेकंड हैंड फोन खरीदते समय लोग अक्सर उसकी बॉडी, कैमरा, बैटरी और स्टोरेज जैसी चीजों को चेक करते हैं। लेकिन फोन का सबसे जरूरी हिस्सा यानी स्क्रीन कई बार नजरअंदाज हो जाती है। पुराने फोन की स्क्रीन में ऐसी खराबी हो सकती है, जो सामान्य इस्तेमाल के दौरान तुरंत दिखाई नहीं देती। ऐसे में फोन खरीदने से पहले एक आसान स्क्रीन टेस्ट आपके काम आ सकता है।

स्क्रीन चेक करना क्यों जरूरी?

पिछले कुछ सालों में सेकंड हैंड स्मार्टफोन का बाजार तेजी से बढ़ा है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से लेकर ऑफलाइन मार्केट तक पुराने फोन आसानी से मिल जाते हैं। लेकिन फोन बाहर से अच्छी हालत में दिख रहा हो, इसका मतलब यह नहीं कि उसकी डिस्प्ले भी पूरी तरह सही है।

लंबे समय तक इस्तेमाल किए गए स्मार्टफोन की स्क्रीन में कुछ पिक्सेल खराब हो सकते हैं। इसके अलावा स्क्रीन पर पुराने आइकन, टेक्स्ट या किसी इमेज का हल्का निशान दिखाई दे सकता है। इसे स्क्रीन बर्न कहा जाता है। कई बार यह इतना हल्का होता है कि सामान्य इस्तेमाल में नजर नहीं आता।

कैसे करें स्क्रीन टेस्ट?

सेकंड हैंड फोन खरीदने से पहले YouTube पर White Screen Test या Grey Screen Test का वीडियो चला सकते हैं। इस टेस्ट में फोन की पूरी स्क्रीन एक ही रंग में दिखाई देती है, जिससे डिस्प्ले में मौजूद खराबी को पहचानना आसान हो जाता है।

वीडियो चलने के बाद स्क्रीन को ध्यान से देखें। अगर स्क्रीन के किसी हिस्से में दाग, अलग रंग, पुराने आइकन या टेक्स्ट का निशान दिखाई देता है, तो डिस्प्ले में समस्या हो सकती है। इसी तरह कुछ पिक्सेल बाकी स्क्रीन से अलग दिखाई दें तो उन्हें भी ध्यान से चेक करना चाहिए।

खरीदने से पहले जरूर करें जांच

सिर्फ फोन की बॉडी देखकर सेकंड हैंड स्मार्टफोन खरीदना सही तरीका नहीं है। स्क्रीन फोन का वह हिस्सा है जिसका इस्तेमाल हर काम में होता है। इसलिए खरीदारी से पहले White Screen या Grey Screen Test करना उपयोगी हो सकता है। इस छोटे से टेस्ट से स्क्रीन की कंडीशन का बेहतर अंदाजा लगाया जा सकता है और खराब डिस्प्ले वाला फोन खरीदने से बचने में मदद मिल सकती है।

 

Read more!
Advertisement