BSNL ने लॉन्च किया ₹1.34 लाख का Satellite Phone, हर कोई नहीं कर पाएगा इस्तेमाल; जानें वजह
BSNL ने ₹1.34 लाख का सैटेलाइट फोन लॉन्च किया है, लेकिन यह आम यूजर्स के लिए नहीं है। यह फोन उन लोगों के लिए बनाया गया है, जिन्हें ऐसी जगहों पर काम करना पड़ता है जहां मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध नहीं होता। जानिए इसके फीचर्स, कीमत और कौन कर सकता है इसका इस्तेमाल।

In Short
- BSNL का ₹1.34 लाख वाला सैटेलाइट फोन मोबाइल टावर के बिना सैटेलाइट से कनेक्ट होकर काम करता है।
- इसका इस्तेमाल रक्षा कर्मियों, आपदा राहत टीमों और दूरदराज इलाकों में काम करने वालों के लिए किया जा सकता है।
- फोन इस्तेमाल करने के लिए DoT की मंजूरी और BSNL प्लान लेना जरूरी होगा।
BSNL Satellite Phone: भारत संचार निगम लिमिटेड यानी BSNL ने ₹1.34 लाख कीमत वाला सैटेलाइट फोन लॉन्च किया है। हालांकि, यह फोन आम लोगों के लिए नहीं है। इसे उन लोगों के लिए बनाया गया है, जिन्हें ऐसी जगहों पर काम करना पड़ता है जहां मोबाइल नेटवर्क नहीं मिलता।
यह फोन मोबाइल टावर की जगह सीधे सैटेलाइट से जुड़कर काम करता है। इससे दूर-दराज के इलाकों में भी कॉल की जा सकती है।
किन लोगों के लिए है BSNL Satellite Phone
इस फोन का इस्तेमाल दूर इलाकों में काम करने वाले लोगों, राहत टीमों, सुरक्षा कर्मियों, रक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों और रिसर्च करने वालों के लिए किया जा सकता है।
ये खबर पढ़ना न भूलें: भारत में Pad Go 2 और Pad Go Lite की कीमत बढ़ी, अब इतने महंगे हुए OnePlus के टैबलेट
BSNL के मुताबिक, यह फोन डिफेंस, समुद्री काम, आपदा के समय मदद और माइनिंग जैसे इलाकों में उपयोगी है। इसके अलावा ऐसे लोग जो पहाड़ी, जंगल या नेटवर्क से दूर इलाकों में काम करते हैं, उनके लिए भी यह फोन काफी मददगार हो सकता है।
क्या मिलेंगे फीचर्स
BSNL Satellite Phone में सैटेलाइट कनेक्टिविटी, वॉइस कॉल, इमरजेंसी में बातचीत की सुविधा और लंबी बैटरी लाइफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि नेटवर्क टावर न होने पर भी यह सैटेलाइट के जरिए काम करता है।
आम यूजर्स नहीं कर पाएंगे इस्तेमाल
इस फोन को हर कोई खरीदकर इस्तेमाल नहीं कर सकता। इसके लिए दूरसंचार विभाग यानी DoT की मंजूरी जरूरी होगी। साथ ही BSNL का प्लान भी लेना होगा।
इसका प्लान ₹5,835 प्रति महीने से शुरू होगा। जिसमें 30 मिनट कॉल या SMS की सुविधा मिलती है। इसके बाद कॉल और SMS के लिए ₹25 प्रति मिनट या प्रति SMS का चार्ज देना होगा।
फिलहाल भारत में यह सेवा BSNL के जरिए उपलब्ध है। इसे इस्तेमाल करने से पहले यूजर का वेरिफिकेशन किया जाएगा। यह फोन खास तौर पर उन जगहों के लिए बनाया गया है, जहां सामान्य मोबाइल नेटवर्क काम नहीं करता। ऐसी जगहों पर जरूरत के समय लोगों से संपर्क बनाए रखने में यह मदद कर सकता है।