BGMI Lite का इंतजार खत्म! 2026 के अंत तक आएगा गेम, कम बजट फोन में भी मिलेगा बैटल रॉयल एक्सपीरियंस
KRAFTON ने भारत में BGMI Lite को लेकर बड़ा ऐलान किया है। कंपनी ने बताया है कि यह गेम साल 2026 के अंत तक यूजर्स के लिए उपलब्ध हो जाएगा। BGMI Lite को कम हार्डवेयर वाले स्मार्टफोन और कमजोर नेटवर्क वाले इलाकों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा सकता है।

In Short
- KRAFTON ने BGMI Lite को भारत में लॉन्च करने का ऐलान किया है।
- BGMI Lite को अफोर्डेबल स्मार्टफोन के लिए तैयार किया जा सकता है।
- गेम के फीचर्स और सिस्टम हार्डवेयर रिक्वायरमेंट की जानकारी लॉन्चिंग के समय दी जाएगी।
BGMI Lite: KRAFTON ने भारत में आने वाले अपने अपकमिंग बैटेल रॉयल गेम BGMI Lite को लेकर आधिकारिक ऐलान कर दिया है। कंपनी ने बताया है कि यह गेम साल 2026 के अंत तक सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध हो जाएगा। KRAFTON India का उद्देश्य अपने पॉपुलर गेम BGMI का विस्तार करना और ज्यादा से ज्यादा यूजर्स तक पहुंच बनाना है।
BGMI Lite से बढ़ेगा गेमिंग यूजरबेस
BGMI भारत में एक पॉपुलर गेम है, जिसे कई लोग PUBG के नाम से भी जानते हैं। अब KRAFTON अपने BGMI Lite एडिशन के जरिए भारत में तेजी से बढ़ते गेमिंग बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है।
कंपनी का मकसद उन यूजर्स तक पहुंचना है, जो स्मार्टफोन की सीमित क्षमता की वजह से अभी तक BGMI का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे थे। BGMI Lite की मदद से ऐसे यूजर्स भी गेमिंग एक्सपीरियंस ले सकेंगे।
कम हार्डवेयर वाले फोन में भी चलेगा गेम
BGMI के स्टैंडर्ड वर्जन को चलाने के लिए बेहतर हार्डवेयर की जरूरत होती है। वहीं BGMI Lite वर्जन को अफोर्डेबल स्मार्टफोन के लिए तैयार किया जा सकता है।
इसके अलावा जिन इलाकों में नेटवर्क कमजोर है, वहां भी लाइट वर्जन बेहतर तरीके से काम करने की क्षमता रख सकता है। इससे ऐसे यूजर्स को फायदा मिल सकता है, जो महंगे स्मार्टफोन या बेहतर नेटवर्क की वजह से गेमिंग से दूर थे।
BGMI Lite के फीचर्स बाद में होंगे जारी
KRAFTON ने अभी BGMI Lite के सभी फीचर्स की जानकारी साझा नहीं की है। कंपनी बाद में इसके फीचर्स की लिस्ट जारी करेगी।
इसके साथ ही गेम को चलाने के लिए जरूरी सिस्टम हार्डवेयर रिक्वायरमेंट की जानकारी भी लॉन्चिंग के समय बताई जाएगी। कंपनी आने वाले महीनों में प्री रजिस्ट्रेशन से जुड़ी और जानकारी भी साझा कर सकती है।
2026 के अंत तक आएगा BGMI Lite
KRAFTON India ने साफ किया है कि BGMI Lite को साल 2026 के अंत तक जारी किया जाएगा। इस लाइट वर्जन के जरिए कंपनी अपने फ्लैगशिप बैटेल रॉयल गेम का विस्तार करना चाहती है और ज्यादा यूजर्स तक पहुंच बनाना चाहती है।