गैस सिलेंडर का झंझट खत्म! ₹2000 तक में मिल रहे ये टॉप 5 इंडक्शन कुकटॉप

आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ इंडक्शन कुकटॉप के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप ऑनलाइन या ऑफलाइन खरीद सकते हैं। हालांकि इस आर्टिकल में हमने अमेजन पर उपलब्ध कुछ टॉप इंडक्शन के बारे में बताया है। 

Advertisement
AI Generated Image

By Gaurav Kumar:

Best Induction Cooktops around Rs 2000: देश में एक तरफ गैस की कम होती सप्लाई की खबरें सामने आ रही हैं, वहीं दूसरी तरफ कई शहरों में इसके दाम भी बढ़ गए हैं। ऐसे में एलपीजी गैस पर पूरी तरह निर्भर रहना कई लोगों के लिए मुश्किल हो सकता है। एलपीजी का सबसे अच्छा विकल्प इंडक्शन कुकटॉप है जो इस्तेमाल करने में काफी आसान है और बजट में भी आ जाता है।

आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ इंडक्शन कुकटॉप के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप ऑनलाइन या ऑफलाइन खरीद सकते हैं। हालांकि इस आर्टिकल में हमने अमेजन पर उपलब्ध कुछ टॉप इंडक्शन के बारे में बताया है। 

1. Bajaj 140TS 1400 W Induction Cooktop

बजाज का यह इंडक्शन कुकटॉप 1400 वॉट पावर के साथ आता है। इसमें डिजिटल एलईडी डिस्प्ले और टच कंट्रोल दिए गए हैं। इसमें पैन सेंसर फीचर भी है, जो सही बर्तन न होने पर चूल्हे को गर्म नहीं होने देता। इसके अलावा इसमें 7 प्री-सेट मेन्यू और वोल्टेज प्रो फीचर दिया गया है, जो 130V से 270V तक के वोल्टेज फ्लक्चुएशन में भी काम करता है। अमेजन पर इसकी कीमत करीब 2079 रुपये है और इस पर 1 साल की वारंटी मिलती है।

Image Credits: Amazon website

2. Prestige Iris Eco 1200 W Induction Cooktop

प्रेस्टीज का यह इंडक्शन कुकटॉप भारतीय रसोई के लिए खास तौर पर डिजाइन किया गया है। इसमें चपाती, इडली और डोसा जैसे कई इंडियन मेन्यू ऑप्शन दिए गए हैं। इसमें ऑटोमैटिक वोल्टेज रेगुलेटर, एंटी-मैग्नेटिक वॉल और कंप्यूटर कंट्रोल्ड सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसका कुकिंग सरफेस फ्लैट और स्मूथ है, जिससे इसे साफ करना आसान होता है। यह ऊर्जा की बचत भी करता है और बिना आग के खाना पकाने की सुविधा देता है। अमेजन पर यह प्रोडक्ट आपको 1699 रुपये में मिल जाएगा।

Image Credits: Amazon website

3. V-Guard 1200W Induction Cooktop

वी-गार्ड का यह इंडक्शन कुकटॉप 100 से 1200 वॉट तक की पावर रेंज के साथ आता है, जिससे खाना जल्दी और समान रूप से पकता है। इसमें दूध, उबाल, डोसा/रोटी, इडली और करी जैसे 7 प्री-प्रोग्राम्ड मेन्यू दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें 4 घंटे का टाइमर, 24 घंटे का प्रीसेट फंक्शन और ऑटो पैन डिटेक्शन जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। अमेजन पर इसकी कीमत करीब 1999 रुपये है।

Image Credit: Amazon Website

4. Pigeon Prime 1800 W Induction Cooktop

पिजन कंपनी का यह इंडक्शन कुकटॉप 1800 वॉट पावर के साथ आता है। इसमें 7 सेगमेंट एलईडी डिस्प्ले और स्मार्ट टाइमर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें हाई ग्रेड इलेक्ट्रिकल सिस्टम लगा है जो शॉर्ट सर्किट से सुरक्षा देता है। यह इंडक्शन तभी काम करता है जब उस पर इंडक्शन बेस वाला बर्तन रखा जाता है। अमेजन पर इसकी कीमत करीब 1699 रुपये है और इस पर 1 साल की वारंटी मिलती है।

Image Credit: Amazon Website

5. Longway Elite Plus IC 2000 Watt Induction Cooktop

लॉन्गवे का यह इंडक्शन कुकटॉप 2000 वॉट पावर के साथ आता है। इसमें 7 प्रीसेट फंक्शन दिए गए हैं, जिससे अलग-अलग तरह के खाने बनाना आसान हो जाता है। इसका बॉडी एबीएस प्लास्टिक से बना है और इसमें शॉक-प्रूफ और रस्ट-प्रूफ टेक्नोलॉजी दी गई है। अमेजन पर इसकी कीमत करीब 1199 रुपये है। कंपनी इस पर 2 साल की वारंटी भी देती है।

 

Image Credits: Amazon website

इसके साथ ही इन इंडक्शन कुकटॉप्स पर कई तरह के ऑफर्स भी उपलब्ध हैं, जिनकी मदद से आप इन्हें ईएमआई पर या सीधे अपने बैंक कार्ड का इस्तेमाल करके और भी कम दाम में खरीद सकते हैं। हर प्रोडक्ट पर अलग-अलग बैंक ऑफर्स होते हैं, जिसकी जानकारी आप अमेज़न की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

 

Read more!
Advertisement