Best 5G Phone Under 50k: 50 हजार वाले बेस्ट फोन की लिस्ट तैयार, OnePlus और Samsung के इस मॉडल का भी नाम

Best 5G Phone Under 50k: अगर आप 50 हजार की कीमत वाले स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो हमने आपके लिए 4 बेस्ट फोन की लिस्ट तैयार कर दी है।

Advertisement
Best 5G Phone Under 50k

By Priyanka Kumari:

अगर आप ₹50,000 के बजट में नया 5G स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं तो आपके लिए इस समय बहुत बढ़िया ऑप्शन हैं। इन फोनों में जबरदस्त कैमरा, तेज परफॉर्मेंस, बड़ी बैटरी और सालों तक अपडेट मिलते हैं। 

आइए, जानते हैं कि जून 2025 में भारत में मिलने वाले 4 बेस्ट 5G स्मार्टफोन जिनकी कीमत ₹50,000 से कम हैं।

Realme GT 7

इसकी कीमत ₹39,999 से शुरू होती है। इसमें 6.78 इंच की बड़ी AMOLED स्क्रीन है जो बहुत ज्यादा ब्राइट हो जाती है। इसका मतलब है कि सूरज की रोशनी में भी सब साफ दिखेगा। फोन में नया Dimensity 9400e प्रोसेसर है, जो बहुत फास्ट है।

इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग मिलती है। कंपनी क्लेम करती है कि सिर्फ 15 मिनट में आधा फोन चार्ज हो जाता है। फोन में 50MP कैमरा भी है। 

OnePlus 13R

इसकी कीमत ₹42,999 से शुरू होती है। इसमें भी 6.78 इंच की AMOLED स्क्रीन है जो काफी ब्राइट और स्मूद है। फोन में पावरफुल Snapdragon 8 Gen 3 चिप है, जो किसी भी काम को आसानी से कर देता है।

6,000mAh की बैटरी और 80W की फास्ट चार्जिंग मिलती है। OnePlus का वादा है कि इसमें 4 साल तक Android अपडेट और 6 साल तक सुरक्षा अपडेट मिलते रहेंगे। इसमें AI फीचर भी हैं जैसे AI Notes और Glove Mode।

Samsung Galaxy A56 

अगर आप Samsung पसंद करते हैं तो ये फोन आपके लिए है। इसकी कीमत ₹41,999 से शुरू होती है। इसमें 6.7 इंच की Super AMOLED स्क्रीन है और Exynos प्रोसेसर दिया गया है।

50MP का कैमरा अच्छी फोटो खींचता है। इसकी सबसे खास बात है  कि इसमें 6 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट मिलेगा। यानी ये फोन काफी लंबे समय तक नया बना रहेगा।

iQOO 12

iQOO 12 महंगा फोन था, लेकिन अब ₹50,000 से कम में मिल रहा है। इसमें Snapdragon 8 Gen 3 चिप, 144Hz AMOLED स्क्रीन और 5,000mAh की बैटरी है जो 120W की चार्जिंग के साथ आती है।

इसका कैमरा 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप है जिसमें 3x जूम लेंस है। अगर आपको फास्ट परफॉर्मेंस और जल्दी चार्ज होने वाला फोन चाहिए, तो ये बढ़िया ऑप्शन है।

Read more!
Advertisement