Beats 360 भारत में लॉन्च! ₹42,900 में मिलेंगे ANC और कस्टमाइज्ड कुशन वाले नए हेडफोन

Beats ने भारत में अपने नए फ्लैगशिप ओवर-ईयर हेडफोन Beats 360 लॉन्च किए हैं। ₹42,900 की कीमत वाले इन हेडफोन में कस्टमाइज्ड कुशन, Active Noise Cancellation, Spatial Audio और 32 घंटे तक की बैटरी मिलती है। कंपनी ने इन्हें ट्रैवल, वर्कआउट और रोजमर्रा के इस्तेमाल को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है।

Advertisement
Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च, बदलने वाले कुशन और 32 घंटे बैटरी के साथ। (फोटो: Beats)
Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च, बदलने वाले कुशन और 32 घंटे बैटरी के साथ। (फोटो: Beats)

In Short

  • Beats 360 में बदल सकेंगे ईयर कुशन और हेडबैंड कुशन
  • 32 घंटे बैटरी और Active Noise Cancellation का सपोर्ट
  • Spatial Audio Dolby Atmos और Bluetooth 5.3 जैसे फीचर्स मिले

By Shakshi:

Beats ने भारत में अपने नए फ्लैगशिप ओवर-ईयर हेडफोन Beats 360 लॉन्च कर दिए हैं। इनकी कीमत ₹42,900 रखी गई है। कंपनी ने इस मॉडल में यूजर्स को नया कस्टमाइजेशन ऑप्शन दिया है, जिसमें हेडफोन के ईयर कुशन और हेडबैंड कुशन को बदला जा सकता है। यूजर्स अपनी पसंद के रंग, मटेरियल और स्टाइल के हिसाब से इन्हें कस्टमाइज कर सकते हैं।

Beats का कहना है कि नए हेडफोन रोजमर्रा के इस्तेमाल, ट्रैवल, वर्कआउट और ऑफिस जैसे कामों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। Beats 360 की बिक्री के लिए ऑर्डर 22 सितंबर से शुरू होंगे, जबकि ये स्टोर्स पर 24 सितंबर से उपलब्ध होंगे। यह हेडफोन Black, Cloud, Pink और Sky कलर ऑप्शन में आएंगे।

नॉइज कैंसलेशन और स्पेशल ऑडियो फीचर्स

Beats 360 में Active Noise Cancelling (ANC) और Transparency Mode दिए गए हैं। ANC बाहर की आवाजों को कम करने में मदद करता है, जबकि Transparency Mode के जरिए यूजर आसपास की आवाज़ें सुन सकता है।

हेडफोन में Personalised Spatial Audio with Dynamic Head Tracking और Dolby Atmos का सपोर्ट मिलता है, जिससे यूजर को ज्यादा इमर्सिव ऑडियो अनुभव मिलता है।

ऑडियो के लिए इसमें कस्टम डिज़ाइन किए गए ड्राइवर्स दिए गए हैं, जिनमें Dual Neodymium Magnets का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी के मुताबिक, नया अकॉस्टिक सिस्टम क्लियर साउंड, बेहतर बास और कम डिस्टॉर्शन देने में मदद करता है।

Beats 360 में कुल 9 माइक्रोफोन दिए गए हैं। इनमें से कुछ नॉइज कैंसलेशन के लिए और कुछ कॉल के दौरान बेहतर वॉइस क्वालिटी के लिए काम करते हैं। इसमें Adaptive EQ फीचर भी मिलता है, जो फिट के हिसाब से साउंड को एडजस्ट करता है।

32 घंटे की बैटरी और Apple और Android दोनों के लिए सपोर्ट

बैटरी की बात करें तो Beats 360 में ANC या Adaptive EQ ऑन होने पर 32 घंटे तक का प्लेबैक टाइम मिलता है। वहीं सिर्फ 5 मिनट की USB-C चार्जिंग से करीब 1 घंटे तक म्यूजिक सुना जा सकता है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.3 दिया गया है। यह Apple और Android दोनों डिवाइसों के साथ काम करता है। इसमें Auto Switching, Find My, Fast Pair, Audio Switch और Find Hub जैसे फीचर्स मिलते हैं।

हेडफोन को पसीने और पानी से बचाव के लिए IPX4 रेटिंग मिली है। इसके अलावा इसमें Performance Knit और UltraPlush मटेरियल के कुशन विकल्प मिलते हैं। अतिरिक्त कुशन किट अलग से खरीदी जा सकती हैं।

Beats 360 में कई हिस्सों के लिए 80% तक रिसाइकल्ड प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है। इसके मैग्नेट में 100% रिसाइकल्ड रेयर अर्थ एलिमेंट्स का इस्तेमाल किया गया है और इसकी पैकेजिंग प्लांट बेस्ड मटेरियल से बनाई गई है।

Read more!
Advertisement