Apple WWDC 2026 आज से होगा शुरू! iPhone यूजर्स के लिए iOS 27, AI समेत कई बड़े ऐलान संभव - ऐसे देखें LIVE
यह इवेंट 8 जून से 12 जून तक चलेगा लेकिन सबसे अहम अपडेट्स पहले दिन एप्पल के वर्तमान सीईओ टिम कुक के कीनोट सेशन के दौरान सामने आने की उम्मीद है।

Apple WWDC 2026: Apple का सबसे बड़ा ईयरली डेवलपर इवेंट WWDC 2026 (Worldwide Developers Conference) आज से शुरू होने जा रहा है। दुनियाभर के एप्पल यूजर्स और डेवलपर्स इस इवेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि हर साल की तरह इस बार भी कंपनी अपने सॉफ्टवेयर इकोसिस्टम से जुड़ी बड़ी अनाउंसमेंट कर सकती है।
यह इवेंट 8 जून से 12 जून तक चलेगा लेकिन सबसे अहम अपडेट्स पहले दिन एप्पल के वर्तमान सीईओ टिम कुक के कीनोट सेशन के दौरान सामने आने की उम्मीद है।
ये खबर पढ़ना ना भूलें: AI का बढ़ता इस्तेमाल पर्यावरण के लिए चुनौती या समाधान? एक्सपर्ट्स ने रखी अपनी राय
इन नए सॉफ्टवेयर फीचर्स पर रहेगी नजर
WWDC एप्पल के लिए सिर्फ एक डेवलपर कॉन्फ्रेंस नहीं है, बल्कि यह वह मंच है जहां कंपनी अपने आने वाले सॉफ्टवेयर अपडेट्स और नई टेक्नोलॉजी की झलक दिखाती है। इस बार भी iPhone, iPad, Mac, Apple Watch, Vision Pro और अन्य एप्पल डिवाइसेज के लिए नए सॉफ्टवेयर फीचर्स पेश किए जा सकते हैं।
WWDC 2026: ऐसे देखें लाइव
अगर आप WWDC 2026 को लाइव देखना चाहते हैं, तो Apple का कीनोट भारतीय टाइम के हिसाब से रात 10:30 बजे शुरू होगा। इसे Apple की ऑफिशियल वेबसाइट, Apple TV ऐप और कंपनी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर लाइव देखा जा सकेगा। जो लोग लाइव स्ट्रीम मिस कर देंगे, उनके लिए बाद में रिकॉर्डेड प्लेबैक भी मौजूद रहेगा।
ये खबर पढ़ना ना भूलें: पेट्रोल का खर्च बचेगा और इनकम भी बढ़ेगी! डिलीवरी पार्टनर्स के लिए Flipkart ने शुरू की ये नई सर्विस
इस साल की सबसे बड़ी चर्चा एप्पल के AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) प्लान्स को लेकर है। माना जा रहा है कि कंपनी iOS 27 में कई नए AI फीचर्स जोड़ सकती है। बिजनेस टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक Apple Siri को पहले से ज्यादा स्मार्ट और उपयोगी बनाने पर चल रहा है। कंपनी एक नए Siri एक्सपीरियंस की घोषणा कर सकती है, जिसमें और अधिक एक्यूरेट बातचीत और समझ देखने को मिल सकती हैं।
इन फीचर्स अपडेट पर भी रहेगी सबकी नजर
कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि एप्पल Google के AI मॉडल Gemini के साथ साझेदारी से जुड़े फीचर्स पेश कर सकता है। इसके अलावा, Siri के लिए एक अलग ऐप लॉन्च किए जाने की भी चर्चा है, जिसका इंटरफेस किसी AI चैटबॉट जैसा हो सकता है।
WWDC 2026 में एक नए 'Search or Ask' फीचर का भी अनाउंसमेंट हो सकता है। यह फीचर यूजर्स को एक ही जगह पर Siri इंटरैक्शन, ऐप सुझाव, हाल की सर्च, अक्सर इस्तेमाल होने वाले ऐप्स और मौसम जैसी जरूरी जानकारी उपलब्ध करा सकता है। iOS 27 के अलावा एप्पल iPadOS 27, watchOS 27, tvOS 27 और visionOS 27 के नए वर्जन भी पेश कर सकता है।