Apple iCloud+ यूजर्स को मिलेगा फ्री Apple TV और Arcade का एक्सेस, नए यूजर्स के लिए Apple One बंद; जानिए पूरा मामला

Apple ने अपनी सब्सक्रिप्शन सर्विस में बड़ा बदलाव किया है। कंपनी अब iCloud+ यूजर्स को बिना अतिरिक्त शुल्क के Apple TV और Apple Arcade का एक्सेस देगी। वहीं भारत समेत कई देशों में नए यूजर्स के लिए Apple One सब्सक्रिप्शन बंद किया जा रहा है। Apple Music को छोड़कर बाकी सर्विसेज अब iCloud+ बंडल का हिस्सा बनेंगी।

Advertisement
Apple भारत में iCloud+ यूजर्स को फ्री Apple TV और Arcade का एक्सेस दे रहा है। (फोटो: Apple)
Apple भारत में iCloud+ यूजर्स को फ्री Apple TV और Arcade का एक्सेस दे रहा है। (फोटो: Apple)

In Short

  • Apple iCloud+ यूजर्स को अब मिलेगा Apple TV और Apple Arcade का फ्री एक्सेस
  • भारत में नए ग्राहकों के लिए Apple One सब्सक्रिप्शन बंद किया गया
  • Apple Music के लिए यूजर्स को अलग से लेना होगा सब्सक्रिप्शन

By Shakshi:

Apple ने अपनी सब्सक्रिप्शन सर्विस में बड़ा बदलाव किया है। कंपनी अब iCloud+ सब्सक्रिप्शन के साथ Apple TV और Apple Arcade का एक्सेस भी देगी। खास बात यह है कि इसके लिए यूजर्स को फिलहाल कोई अतिरिक्त पैसे नहीं देने होंगे। यह बदलाव भारत समेत दुनिया के 100 से ज्यादा देशों में लागू किया जा रहा है।

Apple ने भारत में नए यूजर्स के लिए Apple One सब्सक्रिप्शन को बंद करने का फैसला किया है। इसकी जगह कंपनी iCloud+ प्लान के साथ अपनी कुछ प्रमुख सर्विसेज को जोड़ रही है। अभी के लिए iCloud+ के मौजूदा प्लान की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी यूजर्स को 75 रुपये प्रति महीने वाले Individual प्लान और 219 रुपये प्रति महीने वाले Family प्लान में ही अतिरिक्त सुविधाएं मिलेंगी।

इस बदलाव का सबसे बड़ा फायदा मौजूदा iCloud+ यूजर्स को मिलेगा। अगर कोई यूजर पहले से iCloud+ सब्सक्रिप्शन ले रहा है या 75 रुपये वाला प्लान खरीदता है, तो उसे अब बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के Apple TV और Apple Arcade का एक्सेस मिलेगा। इसके अलावा यूजर्स को Apple Music Stations भी उपलब्ध होंगे, जहां वे क्यूरेटेड म्यूजिक सुन सकेंगे।

iCloud+ के 75 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को अब ये सुविधाएं मिलेंगी:

50GB iCloud स्टोरेज
Apple Arcade गेमिंग सर्विस का एक्सेस
Apple TV स्ट्रीमिंग सर्विस का एक्सेस
क्यूरेटेड Apple Music Stations

अगर यूजर्स को ज्यादा स्टोरेज की जरूरत है तो वे iCloud Family प्लान में अपग्रेड कर सकते हैं। इसके अलावा 2TB स्टोरेज वाला iCloud+ प्लान भी उपलब्ध रहेगा, जिसकी कीमत भारत में 749 रुपये प्रति महीने है।

Apple One यूजर्स के लिए क्या बदलेगा?

Apple One सब्सक्रिप्शन अब नए ग्राहकों के लिए उपलब्ध नहीं होगा। हालांकि, जो लोग पहले से Apple One इस्तेमाल कर रहे हैं, वे अपनी मौजूदा सदस्यता जारी रख सकते हैं। कंपनी उन्हें iCloud+ प्लान पर शिफ्ट होने का विकल्प भी देगी।

Apple One में पहले iCloud+, Apple TV+, Apple Arcade और Apple Music जैसी कई सर्विस एक साथ मिलती थीं। लेकिन नए iCloud+ बंडल में Apple Music शामिल नहीं होगा। यानी जिन यूजर्स को पूरा Apple Music एक्सपीरियंस चाहिए, उन्हें इसके लिए अलग से सब्सक्रिप्शन लेना होगा।

Apple ने Apple Music के प्लान की कीमतों में भी बदलाव किया है। भारत में अब Apple Music Individual प्लान 115 रुपये प्रति महीने और Family प्लान 145 रुपये प्रति महीने में मिलेंगे। कंपनी के मुताबिक, iCloud+ और अलग से Apple Music लेने का खर्च अब भी Apple One से थोड़ा कम हो सकता है, लेकिन यूजर्स को दो अलग-अलग सब्सक्रिप्शन मैनेज करने होंगे।

Apple के सर्विसेज और हेल्थ के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट Eddy Cue ने कहा कि कंपनी iCloud+ यूजर्स को एक ही सब्सक्रिप्शन में बेहतर सुविधाएं देना चाहती है। उन्होंने कहा कि यूजर्स अब अपने डेटा को सुरक्षित तरीके से स्टोर करने के साथ Apple TV के ओरिजिनल कंटेंट और Apple Arcade के गेम्स का आनंद ले पाएंगे।

कुल मिलाकर Apple का यह कदम मौजूदा iCloud+ यूजर्स के लिए फायदेमंद नज़र आ रहा है। कम कीमत पर ज्यादा सर्विस मिलने से यूजर्स को फायदा होगा। हालांकि, जो लोग Apple Music का इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए अब अलग सब्सक्रिप्शन लेना जरूरी होगा।

Read more!
Advertisement