एप्पल दुनियाभर में बदलेगा अपने स्टोर्स का डिजाइन! बड़े Genius Bar और ऑनलाइन ऑर्डर पिकअप के लिए होंगे नए जोन

Apple अपने रिटेल स्टोर्स को नए डिजाइन और बेहतर ग्राहक अनुभव के साथ बदलने की तैयारी में है। Genius Bar से लेकर Pickup Area तक कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कंपनी के इस नए प्लान में क्या-क्या बदलेगा और भारत में इसका क्या असर होगा, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर।

Advertisement

In Short

  • Apple Store में नए डिजाइन के साथ बड़े Genius Bar और बेहतर Customer Support एरिया लाने की तैयारी।
  • Online Orders लेने के लिए Dedicated Pickup Zones और Today at Apple स्पेस में होंगे बदलाव।
  • भारत में Apple के रिटेल विस्तार के बीच नए स्टोर्स खोलने की योजना पर भी नजर।

By Gungun Mishra:

Apple अपने रिटेल स्टोर्स को नए और ज्यादा कस्टमर-फ्रेंडली डिजाइन में बदलने की तैयारी कर रहा है। कंपनी अपने मौजूदा स्टोर्स में बड़े बदलाव करने वाली है, जिसमें नए Genius Bars, डेडिकेटेड Pickup Areas और Today at Apple स्पेस को नया रूप दिया जाएगा। Bloomberg की रिपोर्ट के मुताबिक, Apple अपने स्टोर्स को तेजी से रिडिजाइन करने की योजना बना रहा है ताकि ग्राहकों को ज्यादा बेहतर अनुभव मिल सके।

कंपनी सिर्फ स्टोर्स के डिजाइन में बदलाव नहीं करेगी, बल्कि नए लोकेशन पर स्टोर खोलने को लेकर भी ज्यादा सावधानी बरत सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, Apple अब तेजी से रिटेल नेटवर्क बढ़ाने के बजाय सोच-समझकर नए स्टोर खोलने पर ध्यान देगा।

बड़ा होगा Genius Bar, बदलेगा सपोर्ट का अनुभव

Apple Store के सबसे अहम हिस्सों में से एक Genius Bar को भी नया रूप दिया जा सकता है। कंपनी चाहती है कि टेक्निकल सपोर्ट और कस्टमर सर्विस ग्राहकों को ज्यादा साफ दिखाई दे। इसके लिए Genius Bar को बड़ा किया जा सकता है।

इसके अलावा Apple Store के अंदर मौजूद Avenues यानी दीवारों के किनारे बने प्रोडक्ट डिस्प्ले एरिया में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। इन जगहों को ज्यादा आकर्षक और उपयोगी बनाने की तैयारी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, Genius Bar को पुराने डिजाइन जैसा लुक दिया जा सकता है, जिसमें लकड़ी का इस्तेमाल ज्यादा होगा। इसमें अलग-अलग ऊंचाई वाले काउंटर होंगे ताकि सभी ग्राहकों के लिए इसे इस्तेमाल करना आसान हो। कर्मचारियों के पीछे स्टोरेज ड्रॉअर और नए प्रोडक्ट्स को दिखाने वाले बड़े पोस्टर भी लगाए जा सकते हैं।

Image Credit: ITG

Online Order Pickup के लिए अलग जगह

Apple अपने स्टोर्स में ऑनलाइन ऑर्डर लेने वाले ग्राहकों के लिए अलग Pickup Zone भी बना सकता है। यह हिस्सा लकड़ी से बने Avenue सेक्शन में शामिल किया जा सकता है।

इस Pickup Area में प्रोडक्ट रखने के लिए अलग ड्रॉअर और ग्राहकों को सामान सौंपने के लिए एक टेबल हो सकती है। इससे ऑनलाइन ऑर्डर लेने की प्रक्रिया ज्यादा आसान और व्यवस्थित हो जाएगी।

Today at Apple में भी होंगे बदलाव

Apple का Today at Apple प्रोग्राम भी नए डिजाइन के साथ आ सकता है। इसमें उपकरण रखने के लिए अलग स्टोरेज, एक स्थायी Instructor Table और ग्राहकों के बैठने के लिए बेहतर व्यवस्था शामिल हो सकती है।

हालांकि, रिपोर्ट के अनुसार Apple Store में मौजूद Video Walls को हटाया जा सकता है। इन जगहों का इस्तेमाल Genius Bar के विस्तार के लिए किया जा सकता है।

भारत में भी बढ़ रहा Apple का रिटेल नेटवर्क

भारत में Apple ने हाल ही में अपने रिटेल विस्तार की शुरुआत की है। कंपनी ने दिल्ली, नोएडा, मुंबई और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में छह स्टोर खोले हैं।

अब कंपनी भारत में और स्टोर खोलने की तैयारी में है। पिछली रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple का अगला रिटेल स्टोर हैदराबाद में खुल सकता है, क्योंकि कंपनी की करियर वेबसाइट पर इससे जुड़े कई जॉब पोस्ट देखे गए हैं।

Read more!
Advertisement