iPhone खरीदने का है प्लान? अगले साल तीन नए मॉडल ला सकता है Apple, जानें क्या होगा खास

ऐपल अगले साल अपने iPhone लाइनअप में बड़ा बदलाव कर सकता है। कंपनी के आने वाले स्मार्टफोन को लेकर कई दिलचस्प जानकारियां सामने आई हैं। इस बार यूजर्स को बेहतर परफॉर्मेंस के साथ कई नए फीचर्स भी मिल सकते हैं। जानिए कंपनी किन मॉडल्स को लॉन्च करने की तैयारी में है।

Advertisement

In Short

  • Apple साल 2027 की शुरुआत में iPhone 18, iPhone 18e और iPhone Air 2 लॉन्च कर सकता है।
  • iPhone 18 और iPhone 18e में नया A20 चिपसेट और बेहतर बैटरी मिलने की उम्मीद है।
  • iPhone Air 2 में अल्ट्रा वाइड कैमरे के साथ A20 Pro चिपसेट दिया जा सकता है।

By Shraddha Shukla:

ऐपल (Apple) के नए iPhone का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। इस साल iPhone 18 Pro और iPhone Duo को लॉन्च करने के बाद कंपनी अब अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो को बढ़ाने की तैयारी में है। नए मॉडल्स में कंपनी यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई बदलाव कर सकती है। आइए जानते हैं कि आने वाले iPhone में क्या कुछ खास देखने को मिल सकता है।

अगले साल लॉन्च हो सकते हैं तीन नए iPhone

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐपल साल 2027 की शुरुआत में iPhone 18, iPhone 18e और iPhone Air 2 लॉन्च कर सकता है। कंपनी इन स्मार्टफोन के प्रोसेसर, बैटरी और कैमरे में बदलाव कर सकती है। तीनों फोन में अलग-अलग फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

iPhone 18 में मिलेगा नया प्रोसेसर

ऐपल iPhone 18 को फरवरी या मार्च 2027 में लॉन्च कर सकता है। कंपनी इस बार फोन के डिजाइन में ज्यादा बदलाव करने के बजाय हार्डवेयर पर फोकस कर सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें नया A20 चिपसेट, पहले से ज्यादा RAM और बेहतर बैटरी लाइफ मिल सकती है।

हालांकि, इसमें iPhone 18 Pro जैसे कैमरा अपग्रेड, छोटा डायनमिक आइलैंड और वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम मिलने की उम्मीद कम है। फोन में ऐपल का अपना C2 मॉडेम होगा या क्वालकॉम का मॉडेम मिलेगा, इसे लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

iPhone 18e में मिल सकती है बड़ी स्क्रीन

ऐपल का किफायती स्मार्टफोन iPhone 18e भी अगले साल की शुरुआत में लॉन्च हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इसमें A20 चिपसेट के साथ बड़ी बैटरी दे सकती है। इसके अलावा फोन में 6.3 इंच का डिस्प्ले और डायनमिक आइलैंड मिलने की भी उम्मीद है।

हालांकि, कंपनी इसमें 60Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले ही दे सकती है। यानी महंगे iPhone की तरह इसमें प्रोमोशन टेक्नोलॉजी का सपोर्ट मिलने की उम्मीद नहीं है।

iPhone Air 2 में मिल सकते हैं दो कैमरे

iPhone Air 2 में कंपनी कैमरे से जुड़ा बड़ा बदलाव कर सकती है। पिछले मॉडल में सिर्फ एक रियर कैमरा दिया गया था, जिसे लेकर कई यूजर्स ने सवाल उठाए थे। अब कंपनी इसमें दूसरा रियर कैमरा यानी अल्ट्रा वाइड कैमरा जोड़ सकती है।

इसके अलावा फोन की बैटरी लाइफ को भी बेहतर बनाया जा सकता है। इसमें A20 Pro चिपसेट मिलने की उम्मीद है, जो iPhone 18 Pro के प्रोसेसर के काफी करीब हो सकता है।

ऐपल ने नहीं किया आधिकारिक ऐलान

फिलहाल ऐपल ने इन तीनों स्मार्टफोन की लॉन्च डेट और फीचर्स को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। ऐसे में सामने आई जानकारियों को रिपोर्ट्स और लीक्स के तौर पर ही देखना चाहिए।

Read more!
Advertisement