Apple iPhone: Apple iPhone 15 में क्या चार्जिंग के समय हो रही है OverHeating ! क्या है इस Viral खबर की सच्चाई आइये जानते है

एंड्रॉइड केबल्स का इस्तेमाल करके iphone 15 मॉडल्स को चार्ज करने से ओवरहीटिंग हो सकती है, ऐसे में फोन में ब्लास्ट भी हो सकता है। ऐसा पहले भी कंपनी की तरफ से बताया गया है कि एंड्रॉइड केबल्स का इस्तेमाल आईफोन में नहीं हो सकता है, फिर भी लोगों के बीच कन्फ्यूजन का माहौल बन गया है।

Advertisement
Apple iPhone 15 सहित इसी सीरीज के कई मोबाइल फ़ोन और डिवाइसेस को एक साथ लान्च किया गया है
Apple iPhone 15 सहित इसी सीरीज के कई मोबाइल फ़ोन और डिवाइसेस को एक साथ लान्च किया गया है

By BT बाज़ार डेस्क:

Apple iPhone 15 सहित इसी सीरीज के कई मोबाइल फ़ोन और डिवाइसेस को एक साथ लान्च किया गया है। इसे खरीदने के लिए लोगो में काफी ज्यादा क्रेज भी देखा जा रहा है। लोग घंटो भर लाइन में खडे होकर इसकी खरीदारी कर रहे है। पर आपको बता दें कि आईफोन 15 सीरीज में इस बार एक बड़ा बदलाव किया गया है। ये बदलाव टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट को लेकर है। Lighting Port को Type-C चार्जिंग पोर्ट से रिप्लेस कर दिया गया है, जिससे यूजर्स काफी खुश नजर आ रहे हैं। साथ ही अब चार्जिंग स्पीड भी पहले से काफी बढ़ चुकी है। हालांकि नए चार्जिंग पोर्ट को लेकर एक जरूरी जानकारी सामने आई है। यूएसबी-सी पोर्ट मे एक ऐसी खासियत है जिसका यूजर्स लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अब एप्पल के लेटेस्ट फ्लैगशिप मॉडल में पारंपरिक लाइटनिंग कनेक्टर की जगह इसे लगा दिया गया है। इस बदलाव को शुरू में मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। हालांकि अब ज्यादातर यूजर्स ने इस बड़े बदलाव को एक्सेप्ट कर लिया है और दिल खोल कर इसका स्वागत किया है। हालांकि अब एक नई चुनौती आईफोन 15 यूजर्स के सामने आ गई है।

Also Read: Made In India निर्मित Apple iPhone 15 की सफलता के बाद कंपनी का बड़ा ऐलान, भारत में निवेश को लेकर बड़ी तैयारी

एप्पल के सबसे बड़े बाजारों में से एक China से हाल की रिपोर्टों ने कुछ आधिकारिक एप्पल स्टोर्स द्वारा उठाई गई चिंताओं को उजागर किया है। ये स्टोर चार्जिंग प्रक्रिया के दौरान ओवरहीटिंग की चिंताओं का हवाला देते हुए ग्राहकों को अपने नए iPhone 15 और iPhone 15 Pro को चार्ज करने के लिए "एंड्रॉइड केबल" का उपयोग ना करने की सलाह दे रहे हैं। एप्पल के लेटेस्ट मॉडलों में "एंड्रॉइड केबल्स" का उपयोग न करने की सिफारिश ने कई सवाल उठाए हैं और इस सलाह के पीछे के कारणों को लेकर एक बहस छिड़ गई है। क्या यह उपयोगकर्ता की सुरक्षा और उनके नए iPhones की हेल्थ के लिए एक वास्तविक चिंता है, या क्या यह Apple की मार्किट शेयरिंग को बचाने की रणनीति है। ऐसा बताया जा रहा है एंड्रॉइड केबल्स का इस्तेमाल करके iphone 15 मॉडल्स को चार्ज करने से ओवरहीटिंग हो सकती है, ऐसे में फोन में ब्लास्ट भी हो सकता है। ऐसा पहले भी कंपनी की तरफ से बताया गया है कि एंड्रॉइड केबल्स का इस्तेमाल आईफोन में नहीं हो सकता है, फिर भी लोगों के बीच कन्फ्यूजन का माहौल बन गया है।

Lighting Port को Type-C चार्जिंग पोर्ट से रिप्लेस कर दिया गया है

Read more!
Advertisement