Apple iPad Air में 2027 में होगा बदलाव! मिलेगी शानदार OLED स्क्रीन, लेकिन नहीं मिलेगा ये खास फीचर

एप्पल अपने iPad Air यूजर्स के लिए 2027 में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। नए मॉडल में स्क्रीन से जुड़ा शानदार अपग्रेड देखने को मिल सकता है। हालांकि, कंपनी एक खास फीचर को अब भी महंगे iPad Pro तक सीमित रख सकती है। जानिए क्या है पूरा मामला।

Advertisement

In Short

  • एप्पल 2027 की पहली छमाही में iPad Air के दोनों मॉडल में OLED डिस्प्ले दे सकती है।
  • नए iPad Air में बेहतर स्क्रीन मिलेगी, लेकिन iPad Pro का एक खास फीचर गायब रह सकता है।
  • Samsung Display नए iPad Air के लिए OLED पैनल की प्रमुख सप्लायर बन सकती है।

By Gungun Mishra:

एप्पल अगले साल अपने iPad लाइनअप में बड़ा बदलाव कर सकती है। कंपनी 2027 की पहली छमाही में iPad Air के दोनों मॉडल में OLED डिस्प्ले दे सकती है। अगर ऐसा होता है, तो iPad Air इस्तेमाल करने वालों को पहले से बेहतर स्क्रीन का अनुभव मिलेगा। हालांकि, इस अपग्रेड के बावजूद iPad Air में एक ऐसा खास फीचर नहीं मिलने की उम्मीद है, जो फिलहाल महंगे iPad Pro मॉडल में दिया जाता है।

11 इंच और 13 इंच दोनों मॉडल में OLED डिस्प्ले

DigiTimes की रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल अपने 11 इंच और 13 इंच वाले iPad Air मॉडल में OLED स्क्रीन इस्तेमाल करने की तैयारी कर रही है। अभी इन मॉडल में LCD डिस्प्ले मिलती है। OLED स्क्रीन आने से यूजर्स को ज्यादा गहरा काला रंग और बेहतर कॉन्ट्रास्ट देखने को मिल सकता है।

हालांकि, कंपनी iPad Air में वही OLED तकनीक इस्तेमाल नहीं करेगी, जो iPad Pro में दी जाती है। इससे दोनों मॉडल की स्क्रीन क्वालिटी और फीचर्स में अंतर बना रहेगा।

Samsung Display को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung Display नए iPad Air के लिए OLED पैनल की सबसे बड़ी सप्लायर बन सकती है। वहीं, चीन की कंपनी BOE भी दोनों में से एक स्क्रीन साइज के लिए ऑर्डर हासिल करने की कोशिश कर रही है। हालांकि, उसे अभी Apple के सप्लायर के तौर पर मंजूरी मिलनी बाकी है।

Samsung Display के Apple की OLED iPad सप्लाई में सबसे बड़ी हिस्सेदार बनने की उम्मीद है। दूसरी ओर, iPad Pro के लिए LG Display अपनी मजबूत स्थिति बनाए रख सकती है।

iPad Air में नहीं मिलेगा 120Hz वाला फीचर?

नए iPad Air में सिंगल-स्टैक OLED डिस्प्ले और LTPS तकनीक इस्तेमाल होने की उम्मीद है। वहीं, iPad Pro में दो लाइट-एमिटिंग लेयर वाला टैंडम OLED डिस्प्ले और LTPO तकनीक मिलती है।

इस अंतर की वजह से iPad Air में 60Hz रिफ्रेश रेट ही रहने की संभावना है। यानी iPad Pro में मिलने वाला ProMotion फीचर, जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है, iPad Air में नहीं मिलेगा।

2027 में कितनी हो सकती है iPad की बिक्री?

रिपोर्ट में दिए गए इंडस्ट्री अनुमानों के मुताबिक, 2027 में iPad Air और iPad mini की शिपमेंट अलग-अलग 40 लाख से 50 लाख यूनिट तक पहुंच सकती है। वहीं, iPad Pro की शिपमेंट 30 लाख से 40 लाख यूनिट रहने का अनुमान है।

iPad Pro के लिए लॉन्च से पहले सालाना करीब एक करोड़ यूनिट का लक्ष्य बताया गया था। लेकिन इसकी ज्यादा कीमत को कमजोर मांग की एक वजह माना जा रहा है।

एप्पल ने 2024 में पहली बार iPad Pro में OLED डिस्प्ले पेश की थी। इसके बाद 8.5 इंच OLED स्क्रीन वाला iPad mini 6 नवंबर को बिक्री के लिए आया। अब iPad Air इस तकनीक वाला कंपनी का तीसरा iPad मॉडल बन सकता है।

Read more!
Advertisement