iPhone में Apple Intelligence खा रहा 15GB स्टोरेज! इस छोटी सी सेटिंग से खाली हो जाएगी फोन की मेमोरी
iOS 27 अपडेट के बाद कुछ iPhone यूजर्स को स्टोरेज से जुड़ी नई परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। Apple Intelligence फोन में काफी जगह घेर रहा है और इसे बंद करने पर भी मेमोरी खाली नहीं हो रही। हालांकि, एक आसान सेटिंग बदलने से राहत मिल सकती है। जानिए पूरा तरीका।

In Short
- iOS 27 अपडेट के बाद कुछ iPhone में Apple Intelligence करीब 15GB से 16GB तक स्टोरेज घेर रहा है।
- Apple Intelligence या Siri बंद करने के बाद भी फोन की स्टोरेज खाली नहीं हो रही है।
- Siri की एक सेटिंग बदलने से AI की स्टोरेज करीब 100MB तक घट सकती है, लेकिन कुछ फीचर्स बंद हो सकते हैं।
अगर आपने अपने iPhone को iOS 27 पर अपडेट किया है और अचानक फोन की स्टोरेज कम हो गई है, तो इसकी वजह Apple Intelligence हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए अपडेट के बाद कुछ यूजर्स के फोन में एप्पल के AI फीचर्स करीब 15GB तक स्टोरेज ले रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि Apple Intelligence बंद करने के बाद भी यह जगह खाली नहीं हो रही है। हालांकि, अब एक ऐसा तरीका सामने आया है, जिससे यह स्टोरेज घटकर करीब 100MB रह सकती है।
कुछ iPhone में 16GB तक स्टोरेज गायब
GSMArena की रिपोर्ट के मुताबिक, iOS 27 अपडेट के बाद कई iPhone यूजर्स को स्टोरेज से जुड़ी परेशानी हो रही है। कुछ यूजर्स के फोन में Apple Intelligence करीब 9GB जगह ले रहा है, जबकि कुछ में यह आंकड़ा 16GB तक पहुंच गया है।
यह समस्या उन यूजर्स के लिए ज्यादा परेशान करने वाली है, जिनके देश या क्षेत्र में Apple Intelligence उपलब्ध ही नहीं है। यानी वे इन AI फीचर्स का इस्तेमाल भी नहीं कर पा रहे हैं, लेकिन फोन की स्टोरेज लगातार कम हो रही है।
रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ 128GB स्टोरेज वाले iPhone 16 मॉडल में iOS और AI मिलकर करीब 30 प्रतिशत जगह घेर रहे हैं। इसके अलावा सॉफ्टवेयर अपडेट के लिए भी अलग से स्टोरेज रिजर्व रहती है।
Apple Intelligence बंद करने से भी नहीं बन रही बात
आमतौर पर फोन में कोई फीचर ज्यादा जगह ले रहा हो, तो यूजर्स उसे बंद कर देते हैं। लेकिन इस मामले में ऐसा करने से फायदा नहीं मिल रहा है।
रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल Intelligence या Siri को बंद करने के बाद भी स्टोरेज खाली नहीं हो रही है। वहीं, Apple Account का देश या क्षेत्र बदलना भी सही विकल्प नहीं माना गया है। ऐसा करने के लिए यूजर्स को अपने सब्सक्रिप्शन कैंसिल करने या अकाउंट में बचा बैलेंस खर्च करने की जरूरत पड़ सकती है।
इस सेटिंग से 15GB स्टोरेज घटकर हो सकती है 100MB
Reddit यूजर्स ने इस परेशानी से बचने का एक तरीका शेयर किया है, जिसे GSMArena ने भी टेस्ट किया है।
इसके लिए iPhone में Siri की भाषा बदलनी होगी। रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर्स Siri की लैंग्वेज में English (Canada), English (Ireland), English (South Africa) या English (New Zealand) चुन सकते हैं।
GSMArena ने English (South Africa) सेटिंग को टेस्ट किया। इसके बाद iPhone रीस्टार्ट करने पर एप्पल Intelligence की स्टोरेज करीब 100MB रह गई।
क्या इस ट्रिक से सभी AI फीचर्स काम करेंगे?
यह तरीका स्टोरेज कम करने में मदद कर सकता है, लेकिन इसकी कुछ सीमाएं भी हैं। Siri की भाषा बदलने से एप्पल Intelligence के कुछ फीचर्स काम करना बंद कर सकते हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, संबंधित AI फीचर्स के लिए डिवाइस और Siri की भाषा US या UK English होनी चाहिए। यह एप्पल की तरफ से जारी कोई आधिकारिक समाधान नहीं है।
GSMArena ने यह भी बताया कि एप्पल अपनी iCloud स्टोरेज सर्विस को ज्यादा प्रमोट कर रहा है और यूजर्स को डेटा बैकअप के लिए सब्सक्रिप्शन लेने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है।