Anthropic में इंटरव्यू देने जा रहे हैं? तैयार रहें यह सवाल कोडिंग या AI स्किल्स से जुड़ा नहीं है!

खबरों के मुताबिक, Anthropic नौकरी के उम्मीदवारों से पूछ रही है कि क्या वे तब भी कंपनी को चुनेंगे, अगर AI सुरक्षा से जुड़े फैसलों की वजह से कंपनी के स्टॉक की कीमत ज़ीरो हो जाए. इंटरव्यू का यह अनोखा सवाल 'Claude' बनाने वाली कंपनी में पैसे और मिशन के बीच बढ़ते तनाव को दिखाता है.

Advertisement
Anthropic
Anthropic

In Short

  • कहा जाता है कि एंथ्रोपिक उम्मीदवारों से पूछता है कि अगर आपके स्टॉक की कीमत ज़ीरो हो जाए, तो क्या होगा?
  • यह इंटरव्यू पैसे और मिशन को परखता है.
  • बताया जा रहा है कि यह सवाल एंथ्रोपिक के कल्चर इंटरव्यू से आया है.

By Gaurav Kumar:

Claude बनाने वाली AI कंपनी Anthropic अपनी हायरिंग प्रक्रिया में उम्मीदवारों से एक ऐसा सवाल पूछ रही है जो अब चर्चा में है। Axios की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी के कुछ उम्मीदवारों से उनके कल्चर इंटरव्यू में पूछा गया कि अगर सुरक्षा के लिए Anthropic अपने कुछ AI लक्ष्य छोड़ दे और इससे कंपनी के स्टॉक की कीमत जीरो हो जाए तो उन्हें कैसा लगेगा।

मिशन या पैसा क्या है ज्यादा जरूरी

इस सवाल के जरिए Anthropic यह समझने की कोशिश कर रही है कि कोई कर्मचारी कंपनी के मिशन और AI सुरक्षा में भरोसा करके जुड़ रहा है या तेजी से बढ़ती AI कंपनी से मिलने वाले बड़े आर्थिक फायदे के लिए।

Anthropic ने अपनी पहचान AI सुरक्षा पर खास ध्यान देने वाली कंपनी के तौर पर बनाई है। इसकी हायरिंग प्रक्रिया में कल्चर इंटरव्यू भी शामिल है जिसमें उम्मीदवारों से उनके मूल्यों नैतिक फैसलों और AI सुरक्षा से जुड़ी मुश्किल परिस्थितियों पर सवाल किए जाते हैं। Axios के मुताबिक हर उम्मीदवार को इस तरह के इंटरव्यू से गुजरना पड़ता है।

स्टॉक जीरो होने पर क्या होगा

एक उम्मीदवार ने Axios को बताया कि उनसे पूछा गया था कि अगर सुरक्षा कारणों से कंपनी कोई बड़ा AI लक्ष्य छोड़ देती है और इस फैसले के कारण उसके स्टॉक की कीमत जीरो हो जाती है तो वह इसे कैसे देखेंगे।

Blind पर एक गुमनाम उम्मीदवार ने दावा किया कि उन्होंने जवाब दिया था कि स्टॉक जीरो होने से वह खुश नहीं होंगे लेकिन अच्छा और नैतिक काम करने के साथ टिकाऊ बिजनेस बनाने के बीच संतुलन जरूरी है। उम्मीदवार के मुताबिक इंटरव्यू लेने वाले को यह जवाब पसंद नहीं आया।

Anthropic पहले भी सुरक्षा को दे चुकी है प्राथमिकता

यह सवाल पूरी तरह काल्पनिक भी नहीं है। Anthropic पहले ऐसी स्थितियों में सुरक्षा को प्राथमिकता दे चुकी है जहां बड़े कारोबारी मौके सामने थे। कंपनी और अमेरिकी रक्षा विभाग के बीच AI टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल को लेकर लंबे समय से मतभेद रहे हैं।

कंपनी ने अपने बेहद ताकतवर साइबर सिक्योरिटी मॉडल Mythos का एक्सेस भी सीमित रखा क्योंकि इसकी क्षमताओं का गलत इस्तेमाल हो सकता था। Anthropic के मुताबिक Mythos 5 को शुरुआत में केवल चुनिंदा और जांचे गए पार्टनर्स को उपलब्ध कराया गया।

उम्मीदवार खर्च कर रहे हजारों डॉलर

इस पूरे मामले में एक दिलचस्प विरोधाभास भी सामने आता है। रिपोर्ट के मुताबिक कुछ उम्मीदवार Anthropic के इंटरव्यू की तैयारी के लिए प्राइवेट कोचिंग और मॉक इंटरव्यू पर हजारों डॉलर खर्च कर रहे हैं।

यानी उम्मीदवार यह साबित करने के लिए पैसा खर्च कर रहे हैं कि वे कंपनी में सिर्फ पैसे के लिए नहीं आना चाहते। Axios के मुताबिक CEO Dario Amodei भी इस बात को लेकर चिंतित रहे हैं कि नए कर्मचारी कंपनी के मिशन के कारण जुड़ रहे हैं या बड़े आर्थिक मौके के कारण।

Read more!
Advertisement