Amazon Prime Day Sale 2026: इलेक्ट्रॉनिक्स पर 80% तक की भारी छूट! जानें टॉप डील्स और खास ऑफर्स

जल्द शुरू होने वाली है। इस बार कई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर शानदार ऑफर मिलने का दावा किया गया है। अगर आप नया गैजेट या घर का कोई सामान खरीदने का सोच रहे हैं, तो खरीदारी से पहले जान लीजिए इस सेल में आपके लिए क्या खास होने वाला है।

Advertisement
Image Credit : Amazon

In Short

  • स्मार्टफोन से Smart TV तक 80% तक की भारी छूट का मौका।
  • Samsung OnePlus iQOO और दूसरे बड़े ब्रांड्स पर मिलेंगे शानदार ऑफर।
  • SBI और Axis Bank Card पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट के साथ No Cost EMI का फायदा।

By Gaurav Kumar:

Amazon Prime Day Sale: अगर आप नया स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी या घर के लिए कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। Amazon ने भारत में Prime Day Sale 2026 का ऐलान कर दिया है। इस बार कंपनी Prime Day की 10वीं सालगिरह भी मना रही है। इस वजह से ग्राहकों को कई प्रोडक्ट्स पर अच्छे ऑफर और छूट मिलने वाली है।

यह सेल सिर्फ Amazon Prime मेंबर के लिए होगी। Prime Day Sale 4 जुलाई से 6 जुलाई 2026 तक चलेगी। इस दौरान स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट, टीवी और घर में काम आने वाले कई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स सस्ते दाम में मिलेंगे।

 किन स्मार्टफोन और गैजेट्स पर मिलेगा सबसे ज्यादा ऑफर?

Amazon के मुताबिक, मोबाइल फोन और मोबाइल एक्सेसरीज पर 40% तक की छूट मिलेगी। इस सेल में Samsung Galaxy S25 Ultra, OnePlus N6 और iQOO 15 जैसे स्मार्टफोन पर भी अच्छे ऑफर मिलेंगे।

इसके अलावा लैपटॉप पर 50% तक, टैबलेट पर 40% तक और स्मार्ट वाच व दूसरे वियरेबल डिवाइस पर 80% तक की छूट मिलेगी। Amazon ने यह भी बताया है कि सेल के दौरान कई नए टेक प्रोडक्ट्स भी लॉन्च किए जाएंगे।

TV और होम अप्लायंसेज पर कितनी मिलेगी छूट?

अगर आप नया फ्रिज, वाशिंग मशीन, स्प्लिट AC या घर के लिए कोई दूसरा इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना चाहते हैं, तो यह सेल आपके लिए अच्छा मौका हो सकती है।

Amazon के अनुसार, इस कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर 65% तक की छूट मिलेगी। Samsung, Haier, LG और Godrej जैसे ब्रांड्स के कई प्रोडक्ट्स इस ऑफर में शामिल होंगे।

वही Smart TV और प्रोजेक्टर पर भी 65% तक की छूट मिलेगी। इसमें  Sony Bravia 2, TCL Mini Q6C और Xiaomi Google LED TV जैसे मॉडल शामिल हैं। इसके अलावा Amazon Echo और Fire TV Stick पर 45% तक  की छूट मिलेगी।

बैंक ऑफर और EMI में क्या मिलेगा फायदा?

इस सेल में SBI Card और Axis Bank Card से पेमेंट करने पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके साथ ही कुछ चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर No Cost EMI का ऑप्शन भी मिलेगा। यानी बिना अतिरिक्त चार्ज के आसान किस्तों में सामान खरीदा जा सकेगा।

 Amazon Prime Day Sale आपके लिए क्यों है खास?

अगर आप काफी समय से नया इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने का इंतजार कर रहे हैं, तो 4 जुलाई से 6 जुलाई 2026 तक चलने वाली Amazon Prime Day Sale आपके लिए अच्छा मौका हो सकती है। इस सेल में कई बड़े ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स पर अच्छी छूट, बैंक ऑफर और आसान EMI का फायदा मिलेगा।

Read more!
Advertisement