16 घंटे तक चलेगी बैटरी, 16GB RAM और 120Hz डिस्प्ले...अमेजन ने लॉन्च किए 3 दमदार टैबलेट्स
Amazon ने Alexa+ AI असिस्टेंट के साथ तीन नए Android टैबलेट पेश किए हैं। इनमें Google Play Store, दमदार डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ जैसे फीचर्स मिलते हैं। कंपनी ने बच्चों के लिए भी खास टैबलेट उतारे हैं। जानिए इनकी कीमत, फीचर्स और भारत में लॉन्चिंग से जुड़ी पूरी जानकारी।

In Short
- Amazon ने Alexa+ AI के साथ तीन नए Android टैबलेट लॉन्च किए, जिनमें Google Play Store का सपोर्ट मिलेगा।
- Amazon Alexa Tablet 12 Pro में 12 इंच की डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 16GB तक RAM दी गई है।
- नए टैबलेट की शुरुआती कीमत करीब 22,250 रुपये है, लेकिन भारत में लॉन्चिंग की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है।
Amazon Alexa+ Tablets: अमेजन (Amazon) ने टैबलेट की नई रेंज पेश की है, जिसमें Alexa+ AI असिस्टेंट के साथ Android सॉफ्टवेयर और Google Play Store का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी ने तीन अलग-अलग स्क्रीन साइज में टैबलेट उतारे हैं। इन्हें वीडियो देखने, किताबें पढ़ने, गेम खेलने और ऑफिस का काम करने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। कंपनी ने बच्चों के लिए भी खास टैबलेट पेश किए हैं।
Amazon Alexa Tablet 12 Pro में क्या है खास?
Amazon Alexa Tablet 12 Pro इस सीरीज का सबसे पावरफुल मॉडल है। इसमें 12 इंच की स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। टैबलेट में 4nm ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 16GB तक RAM मिलती है।
इसके अलावा Wi-Fi 6E और चार Dolby Atmos स्पीकर दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, इसमें 16 घंटे तक वीडियो प्लेबैक मिलता है। इसके Nanomatte वर्जन में स्क्रीन पर चमक कम होती है। वहीं, Pro Pen और मैग्नेटिक Pro Keyboard की मदद से नोट्स बनाने और एक साथ कई काम करने की सुविधा मिलती है।
Alexa Tablet 11 और Tablet 8 के फीचर्स
Amazon Alexa Tablet 11 में 11 इंच की 2.5K डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट और 8GB RAM मिलती है। इसमें 15 घंटे तक वीडियो प्लेबैक का सपोर्ट है।
वहीं, Alexa Tablet 8 में 8.7 इंच की स्क्रीन दी गई है। इसका वजन सिर्फ 329 ग्राम है। इसमें Wi-Fi 6 और 14 घंटे तक वीडियो प्लेबैक की सुविधा मिलती है।
तीनों टैबलेट Android पर चलते हैं और इनमें YouTube, Netflix, Gmail और Google Docs जैसे ऐप्स इस्तेमाल किए जा सकते हैं।
Alexa+ AI और बच्चों के लिए खास फीचर्स
इन टैबलेट में Alexa+ AI असिस्टेंट मिलता है। इसमें वॉयस असिस्टेंस के साथ ऑन-स्क्रीन इंटेलिजेंस का विकल्प भी है, जो डिफॉल्ट रूप से बंद रहता है।
बच्चों के लिए पेश किए गए Amazon Kids टैबलेट में प्रोटेक्टिव केस, एक साल का Kids+ सब्सक्रिप्शन, Storybuilder और नया Parent Dashboard दिया गया है।
कितनी है नए टैबलेट की कीमत?
Amazon Alexa Tablet 12 Pro की शुरुआती कीमत 499.99 डॉलर (करीब 48,400 रुपये) है। इसके Nanomatte वर्जन की कीमत 549.99 डॉलर (करीब 53,200 रुपये) रखी गई है।
Alexa Tablet 11 की कीमत 329.99 डॉलर (करीब 31,900 रुपये) और Tablet 8 की शुरुआती कीमत 229.99 डॉलर (करीब 22,250 रुपये) है।
वहीं, Pro Keyboard की कीमत करीब 14,500 रुपये और Pro Pen की कीमत करीब 8,700 रुपये है।
भारत में कब लॉन्च होंगे नए टैबलेट?
अमेजन ने फिलहाल भारत में इन टैबलेट की लॉन्चिंग का ऐलान नहीं किया है। अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा में इनकी शिपिंग 14 अक्टूबर से शुरू होगी। ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, इटली और स्पेन में 19 अक्टूबर से उपलब्ध होंगे। जापान में Kids टैबलेट 14 अक्टूबर से मिलेंगे।
ध्यान देने वाली बात है कि Alexa+ इस्तेमाल करने के लिए Amazon Prime मेंबरशिप या अलग सब्सक्रिप्शन जरूरी होगा। कुछ मॉडल्स में लॉक-स्क्रीन विज्ञापन हटाने के लिए एक बार 20 डॉलर (करीब 1,900 रुपये) देने होंगे। हालांकि, सबसे महंगे मॉडल में ये विज्ञापन नहीं होंगे।