Amazon Great Indian Festival Sale 8 अक्टूबर से शुरू, iPhone 16 और Galaxy S25 Ultra पर मिलेंगे बड़े ऑफर

Amazon की Great Indian Festival Sale का इंतजार अब खत्म होने वाला है। 8 अक्टूबर से शुरू होने वाली इस सेल में iPhone 16, Galaxy S25 Ultra और कई बड़े स्मार्टफोन पर ऑफर्स मिलने की उम्मीद है। कंपनी ने Early Deals शुरू कर दी हैं, जिनमें मोबाइल, लैपटॉप, स्मार्टवॉच और टीवी जैसे प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट दिए जा रहे हैं।

Advertisement
Amazon iPhone 16 पर बड़ा डिस्काउंट देने का दावा कर रहा है।
Amazon iPhone 16 पर बड़ा डिस्काउंट देने का दावा कर रहा है।

In Short

  • Amazon Great Indian Festival Sale 8 अक्टूबर से शुरू होगी।
  • iPhone 16 और Galaxy S25 Ultra पर बड़े ऑफर्स की तैयारी।
  • Early Deals में OnePlus Redmi और iQOO फोन शामिल।

By Shakshi:

Amazon की साल की बड़ी सेल Great Indian Festival जल्द शुरू होने वाली है। कंपनी ने ऐलान किया है कि यह सेल 8 अक्टूबर से शुरू होगी। सेल से पहले Amazon ने स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स पर मिलने वाले ऑफर्स को टीज़ करना शुरू कर दिया है। हालांकि, कई बड़े स्मार्टफोन की फाइनल डिस्काउंट कीमत अभी सामने नहीं आई है।

Amazon की सेल में iPhone 16, Samsung Galaxy S25 Ultra, OnePlus 15R, Galaxy Z Fold 7, Vivo X300 FE, OnePlus 15 और OnePlus Nord 6 जैसे स्मार्टफोन पर ऑफर मिलने की उम्मीद है। कंपनी ने इन डिवाइस को अपनी टीजर लिस्ट में शामिल किया है, लेकिन इनकी सेल कीमत का खुलासा अभी नहीं किया गया है।

अर्ली डील्स में स्मार्टफोन पर ऑफर शुरू

Amazon ने मुख्य सेल से पहले कुछ Early Deals शुरू कर दी हैं। इनमें कई स्मार्टफोन शामिल हैं।

OnePlus N6x को बैंक ऑफर्स के साथ ₹18,499 में लिस्ट किया गया है। वहीं, Redmi 17 5G की कीमत ₹23,999 और iQOO Z10 Lite 5G की कीमत बैंक ऑफर के साथ ₹15,999 बताई गई है।

इसके अलावा iQOO Neo 10 बैंक ऑफर्स के साथ ₹41,999 में और Lava Bold N2 को ₹8,729 में खरीदा जा सकता है।

Amazon का कहना है कि Early Deals में इलेक्ट्रॉनिक्स और एक्सेसरीज पर 80 फीसदी तक की छूट दी जा रही है। ये ऑफर्स मुख्य Great Indian Festival सेल में मिलने वाले अतिरिक्त डिस्काउंट से अलग होंगे।

MacBook और TV पर भी ऑफर

स्मार्टफोन के अलावा Amazon की Early Deals में दूसरे गैजेट्स भी शामिल हैं। 2026 MacBook Neo जिसमें Apple A18 Pro चिप दी गई है, उसे ₹71,990 में लिस्ट किया गया है। वहीं, OnePlus Watch 2R की कीमत ₹9,999 रखी गई है।

टीवी कैटेगरी में Samsung 55-inch Mini LED 4K Vision AI TV को ₹53,900, TCL 55-inch QD-Mini LED Google TV को ₹62,990 और LG 55-inch NU87 AI webOS TV को ₹45,990 में लिस्ट किया गया है।

AI फीचर्स के साथ शॉपिंग होगी आसान

Amazon इस बार सेल के दौरान AI-आधारित शॉपिंग फीचर भी दे रहा है। कंपनी का Rufus AI Assistant यूजर्स को प्रोडक्ट से जुड़े सवालों के जवाब देने, डील खोजने और कीमत ट्रैक करने में मदद करेगा।

Amazon के मुताबिक, Rufus पिछले 30 से 90 दिनों की कीमतों को ट्रैक कर सकता है और यूजर के तय प्राइस तक पहुंचने पर अलर्ट भेज सकता है। हालांकि, iPhone 16 और Galaxy S25 Ultra जैसे बड़े स्मार्टफोन पर मिलने वाले सबसे बड़े डिस्काउंट का खुलासा अभी बाकी है।

Read more!
Advertisement