Alcatel V3 Ultra 5G: Realme और Redmi को टक्कर देने आया Alcatel V3 Ultra 5G, फीचर्स देखकर मुंह से निकलेगा वाह-वाह
Alcatel V3 Ultra 5G: भारत में Alcatel ने एंट्री ले ली है। कंपनी ने अपना पहला स्मार्टफोन Alcatel V3 Ultra 5G लॉन्च कर दिया है। आर्टिकल में फोन के फीचर्स और प्राइस के बारे में जानते हैं।

Alcatel ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन सीरीज Alcatel V3 5G लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज में तीन फोन V3 Classic, V3 Pro, और V3 Ultra शामिल हैं। ये सभी फोन 5G सपोर्ट करते हैं और बजट रेंज में आते हैं।
Alcatel ने अपने Pro और Ultra वर्जन में एक खास NXTPAPER डिस्प्ले टेक्नोलॉजी दी है, जो आंखों को कम नुकसान पहुंचाती है। कंपनी का दावा है कि यह टेक्नोलॉजी आम LCD स्क्रीन से काफी बेहतर है।
कितनी है कीमत (Alcatel V3 5G Price)
Alcatel V3 Classic 5G की कीमत ₹12,999 (4GB+128GB) और ₹14,999 (6GB+128GB) है। वहीं, V3 Pro 5G की कीमत ₹17,999 है जिसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है। इसके अलावा V3 Ultra 5G दो वर्जन में आता है। 6GB+128GB की कीमत ₹19,999 और 8GB+128GB का प्राइस ₹21,999 है। ये सभी फोन 2 जून से Flipkart पर खरीदने के लिए मौजूद होंगे।
Ultra वेरिएंट कितना खास (Alcatel V3 Ultra 5G Features)
V3 Ultra वेरिएंट इस सीरीज का सबसे प्रीमियम फोन है। इसमें 6.78 इंच की Full HD+ NXTPAPER स्क्रीन मिलती है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसमें कम ब्लू लाइट और एंटी ग्लेयर फीचर भी है।
फोन में दमदार 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5MP का अल्ट्रावाइड और 2MP का मैक्रो कैमरा है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी 5,010mAh की है जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके साथ ही बॉक्स में Stylus पेन भी मिलता है, जिससे आप नोट्स बना सकते हैं या स्केचिंग कर सकते हैं।
V3 Classic के फीचर (Alcatel V3 Classic Feature)
V3 Classic 5G में 50MP का कैमरा, 8MP का सेल्फी कैमरा और 5,200mAh की बैटरी है। यह 10W चार्जिंग सपोर्ट करता है।
V3 Pro 5G में 50MP + 5MP का डुअल रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा है। इसकी बैटरी 5,010mAh की है और ये 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।
बता दें कि Pro और Ultra मॉडल में NXTPAPER स्क्रीन मिलती है, जो पढ़ने और देखने के लिए बेहतर मानी जाती है।
कलर ऑप्शन (Alcatel V3 Colour Option)
V3 Ultra Champagne Gold, Hyper Blue और Ocean Grey तीन रंगों में आता है। वहीं, Pro वर्जन में Matcha Green और Metallic Grey है, जबकि Classic वर्जन में Cosmic Grey और Halo White कलर मिलते हैं। सभी फोनों के साथ बॉक्स में चार्जर, प्रोटेक्टिव कवर और Stylus (Ultra वर्जन) मिलता है।