19 साल के निशर्ग ने खोजी US DoJ सिस्टम की खामी, साइबर सिक्योरिटी हॉल ऑफ फेम में नाम शामिल

CBSE के OSM पोर्टल में सुरक्षा खामी खोजने वाले 19 साल के साइबर रिसर्चर निशर्ग अधिकरी ने एक और उपलब्धि हासिल की है। उन्हें US Department of Justice के Cybersecurity Hall of Fame में शामिल किया गया है। निशर्ग का कहना है कि उन्होंने DoJ के एक सिस्टम में गंभीर खामी खोजी थी, जिसे रिपोर्ट के बाद ठीक कर दिया गया।

Advertisement
19 साल के साइबर रिसर्चर निशर्ग अधिकरी ने US DoJ के एक सिस्टम में गंभीर खामी खोजने का दावा किया। (फोटो: रॉयटर्स/निशर्ग अधिकरी)
19 साल के साइबर रिसर्चर निशर्ग अधिकरी ने US DoJ के एक सिस्टम में गंभीर खामी खोजने का दावा किया। (फोटो: रॉयटर्स/निशर्ग अधिकरी)

In Short

  • 19 साल के निशर्ग अधिकरी को US DoJ Cybersecurity Hall of Fame में जगह मिली।
  • उन्होंने DoJ सिस्टम में एक गंभीर सुरक्षा खामी खोजने का दावा किया।
  • इससे पहले CBSE OSM पोर्टल की खामी खोजकर चर्चा में आए थे।

By Shakshi:

19 साल के साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर निशर्ग अधिकरी एक बार फिर चर्चा में हैं। CBSE के Online Submission of Marks (OSM) पोर्टल में खामी खोजने वाले निशर्ग को अब अमेरिका के Department of Justice (DoJ) Cybersecurity Hall of Fame में शामिल किया गया है। निशर्ग का कहना है कि उन्हें यह पहचान DoJ के एक बड़े सिस्टम में गंभीर साइबर खामी खोजने के बाद मिली है।

US DoJ के सिस्टम में मिली गंभीर खामी

निशर्ग अधिकरी ने बताया कि उन्होंने DoJ के एक बड़े लॉ एनफोर्समेंट सिस्टम में एक critical vulnerability खोजी थी। उन्होंने India Today Tech को बताया कि रिपोर्ट मिलने के बाद DoJ ने करीब एक हफ्ते के अंदर इस खामी की जांच की और इसे ठीक कर दिया।

निशर्ग ने सुरक्षा कारणों से यह नहीं बताया कि खामी किस सिस्टम में थी और किस तरह की थी। उन्होंने कहा कि DoJ ने उनकी जिम्मेदारी से की गई रिपोर्टिंग के लिए उन्हें अपने Hall of Fame और Acknowledgements पेज पर जगह दी है।

निशर्ग ने X पर DoJ के Acknowledgements पेज का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया, जिसमें उन रिसर्चर्स के नाम शामिल हैं जिन्होंने जिम्मेदारी के साथ सुरक्षा खामियों की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह खामी उन्होंने खुद खोजी। इसके लिए उन्होंने वेबसाइट को जांचते समय अपने बनाए हुए कुछ कस्टम स्क्रिप्ट्स का इस्तेमाल किया। निशर्ग ने यह भी साफ किया कि इस खोज के लिए उन्हें कोई पैसा नहीं मिला है।

US मिलिट्री सिस्टम में भी रिपोर्ट की साइबर खामी

निशर्ग अधिकारी ने बताया कि उन्होंने अमेरिका के डिफेंस सिस्टम से जुड़ी एक खामी भी रिपोर्ट की है। उनके मुताबिक, उन्होंने US Department of Defense और US Military के एक सिस्टम में समस्या खोजी थी, जिसे जांच के बाद वैध पाया गया। फिलहाल उसे ठीक करने की प्रक्रिया जारी है।

साइबर सिक्योरिटी प्लेटफॉर्म HackerOne पर भी निशर्ग को US Department of Defense की ओर से धन्यवाद मिला है। उनका कहना है कि जिज्ञासा और सिस्टम को समझने की कोशिश ने उन्हें ऐसी खामियां खोजने में मदद की।

इससे पहले मई में निशर्ग तब चर्चा में आए थे जब उन्होंने CBSE के OSM पोर्टल में सुरक्षा खामी खोजी थी। उन्होंने दावा किया था कि बिना वेरिफिकेशन के छात्रों की आंसर शीट तक पहुंच संभव थी। इसके बाद उन्हें IIT Kanpur के C3iHub में Open Source Intelligence (OSINT) और Threat Intelligence Engineer के तौर पर काम मिला।

Read more!
Advertisement