• BUSINESS TODAY
  • BT BAZAAR
  • INDIA TODAY
  • AAJ TAK
  • GNTTV
  • BRIDE'S TODAY
  • COSMOPOLITIAN
  • HARPERS'S BAZAAR
  • INDIA TODAY GAMING
  • ISHQ FM
  • KISAN TAK
  • LALLANTOP
  • NORTHEAST
  • होम
  • शेयर बाज़ार
  • वीडियो
  • ट्रेंडिंग
  • बिजनेस न्यूज
  • पर्सनल फाइनेंस
  • टेक्नोलॉजी
  • म्यूचु्अल फंड
  • ऑटो
  • मार्केट
Advertisement
Homeटेक्नोलॉजीPhotosकिचन में नहीं दिखेगा RO, सिंक के नीचे लगने वाले वाटर प्यूरीफायर की जानिए खासियत

किचन में नहीं दिखेगा RO, सिंक के नीचे लगने वाले वाटर प्यूरीफायर की जानिए खासियत

किचन में दीवार पर बड़ा RO नहीं लगाना चाहते तो Under Sink RO एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यह सिंक के नीचे फिट होता है और ऊपर सिर्फ टोटी दिखाई देती है। हालांकि इसकी कीमत सामान्य RO से ज्यादा हो सकती है और सर्विसिंग भी मुश्किल पड़ सकती है।

Under sink RO
1/6

मार्केट में ज्यादातर वाटर प्यूरीफायर और RO को दीवार पर इंस्टॉल किया जाता है। इन्हें फास्टनर की मदद से दीवार पर टांगा जाता है। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि टैंक में भरा पानी नीचे की तरफ आसानी से आए और ग्लास या बोतल भरने में परेशानी न हो।

Advertisement
2/6

मार्केट में एक अलग तरह का वाटर प्यूरीफायर भी मौजूद है, जिसे अंडर सिंक RO कहा जाता है। इसे किचन में सिंक के नीचे रखा जाता है। ऊपर काउंटर पर एक अलग टोटी लगाई जाती है, जिससे RO का साफ पानी बाहर आता है।

3/6

अंडर सिंक वाटर प्यूरीफायर का सबसे बड़ा फायदा यह है कि पूरा सिस्टम किचन काउंटर के नीचे छिपा रहता है। इससे किचन ज्यादा साफ और व्यवस्थित दिखाई देता है। दीवार पर बड़ा RO टांगने की जरूरत नहीं पड़ती और ऊपर का स्पेस भी खाली रहता है।

4/6

अंडर सिंक RO के साथ एक प्रेशर टैंक भी लगाया जाता है। यह टैंक पानी के फ्लो को ऊपर लगी टोटी तक पहुंचाने में मदद करता है। इसकी इंस्टॉलेशन भी आसान मानी जाती है और सिस्टम का ज्यादातर हिस्सा सिंक के नीचे ही फिट रहता है।

Advertisement
5/6

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अंडर सिंक वाटर प्यूरीफायर और RO की कीमत करीब 15 हजार रुपये से शुरू होती है। हालांकि लोकल मार्केट में इसकी कीमत कम भी हो सकती है। अलग-अलग मॉडल और फीचर्स के हिसाब से इसकी कीमत बदल सकती है।

6/6

अंडर सिंक RO की कीमत सामान्य वाटर प्यूरीफायर से ज्यादा हो सकती है। इसके अलावा सिंक के नीचे जगह कम होने की वजह से इसकी सर्विसिंग मुश्किल हो जाती है। यही वजह है कि इसकी मेंटेनेंस और सर्विसिंग का खर्च भी ज्यादा पड़ सकता है।

Advertisement
Follow Us On:
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • TERMS AND CONDITIONS
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today