• BUSINESS TODAY
  • BT BAZAAR
  • INDIA TODAY
  • AAJ TAK
  • GNTTV
  • BRIDE'S TODAY
  • COSMOPOLITIAN
  • HARPERS'S BAZAAR
  • INDIA TODAY GAMING
  • ISHQ FM
  • KISAN TAK
  • LALLANTOP
  • NORTHEAST
  • होम
  • शेयर बाज़ार
  • वीडियो
  • ट्रेंडिंग
  • बिजनेस न्यूज
  • पर्सनल फाइनेंस
  • टेक्नोलॉजी
  • म्यूचु्अल फंड
  • ऑटो
  • मार्केट
Advertisement
Homeटेक्नोलॉजीPhotos₹30,000 से कम में कौन सा स्मार्टफोन है सबसे दमदार? Flipkart और Amazon की सेल से पहले चेक करें टॉप-5 लिस्ट

₹30,000 से कम में कौन सा स्मार्टफोन है सबसे दमदार? Flipkart और Amazon की सेल से पहले चेक करें टॉप-5 लिस्ट

Amazon और Flipkart की आने वाली सेल में अगर आप ₹30,000 से कम कीमत में नया स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो कई दमदार विकल्प मिल सकते हैं। इस बजट में बेहतर रैम, ज्यादा स्टोरेज, शानदार कैमरा और बड़ी बैटरी वाले फोन मौजूद हैं। ऐसे में खरीदारी से पहले जानिए कौन से 5 स्मार्टफोन फीचर्स और कीमत के मामले में आपकी लिस्ट में शामिल हो सकते हैं।

Shakshi
UPDATED: Oct 5, 2026 17:38 IST
ओवरऑल बेहतर विकल्प
1/5

Motorola Edge 70 Fusion

Motorola Edge 70 Fusion इस लिस्ट में फीचर्स के मामले में एक संतुलित स्मार्टफोन है। सेल में इसकी कीमत करीब ₹29,999 रह सकती है। इसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर मिलता है। फोन में 50MP OIS मेन कैमरा, 13MP अल्ट्रा-वाइड और 32MP सेल्फी कैमरा है। साथ ही 7000mAh बैटरी और 68W फास्ट चार्जिंग मिलती है। इसमें 144Hz AMOLED डिस्प्ले भी दिया गया है।

Advertisement
2/5

iQOO Z11 5G

iQOO Z11 5G उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है, जिन्हें तेज परफॉर्मेंस के साथ बड़ी बैटरी चाहिए। ऑफर के बाद इसकी कीमत करीब ₹29,999 तक आ सकती है। इसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर मिलता है। फोन में 50MP OIS मेन कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 32MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें 7050mAh बैटरी और 44W चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।

3/5

realme P4 Pro 5G

अगर आपको फोन में ज्यादा स्टोरेज चाहिए तो realme P4 Pro 5G पर नजर रख सकते हैं। सेल में इसका 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला मॉडल ₹30,000 से नीचे मिलता है तो यह अच्छा विकल्प हो सकता है। फोन में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर के साथ 50MP मेन कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP सेल्फी कैमरा मिलता है। इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी भी दी गई है।

4/5

Samsung Galaxy F70 Pro 5G

Samsung Galaxy F70 Pro 5G की कीमत सेल में करीब ₹26,000 के आसपास रह सकती है। इसमें 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलता है। कैमरे की बात करें तो फोन में 50MP OIS मेन कैमरा के साथ 5MP और 2MP के दो कैमरे दिए गए हैं। सेल्फी के लिए 12MP कैमरा मिलता है। फोन में 6000mAh बैटरी और 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।

Advertisement
5/5

iQOO Z11x 5G उन लोगों के लिए खास हो सकता है, जिनकी पहली जरूरत लंबी बैटरी लाइफ और ज्यादा स्टोरेज है। सेल में इसका 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला मॉडल करीब ₹27,000 में मिलता है तो यह अच्छा विकल्प बन सकता है। इसमें Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर, 50MP मेन कैमरा और 32MP सेल्फी कैमरा मिलता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 7200mAh की बड़ी बैटरी है, जो लंबे इस्तेमाल में मदद कर सकती है।

Advertisement
Follow Us On:
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • TERMS AND CONDITIONS
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today