• BUSINESS TODAY
  • BT BAZAAR
  • INDIA TODAY
  • AAJ TAK
  • GNTTV
  • BRIDE'S TODAY
  • COSMOPOLITIAN
  • HARPERS'S BAZAAR
  • INDIA TODAY GAMING
  • ISHQ FM
  • KISAN TAK
  • LALLANTOP
  • NORTHEAST
  • होम
  • शेयर बाज़ार
  • वीडियो
  • ट्रेंडिंग
  • बिजनेस न्यूज
  • पर्सनल फाइनेंस
  • टेक्नोलॉजी
  • म्यूचु्अल फंड
  • ऑटो
  • मार्केट
Advertisement
Homeटेक्नोलॉजीPhotosRealme 16 Pro Harry Potter Edition भारत में इन दिन होगा लॉन्च, Hogwarts डिजाइन के साथ आएगा फोन

Realme 16 Pro Harry Potter Edition भारत में इन दिन होगा लॉन्च, Hogwarts डिजाइन के साथ आएगा फोन

Realme 16 Pro Harry Potter Edition भारत में 21 सितंबर को लॉन्च होगा। Hogwarts थीम डिजाइन, Hedwig से प्रेरित कैमरा लुक और लिमिटेड एडिशन गिफ्ट बॉक्स के साथ यह फोन खास होगा। पढ़ें पूरी खबर।

Realme 16 Pro Harry Potter Edition
1/5

Realme 16 Pro Harry Potter Edition भारत में 21 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। यह स्मार्टफोन आम फोन से अलग होगा, क्योंकि इसमें Hogwarts से जुड़ा खास डिजाइन, Harry Potter ब्रांडिंग और कई थीम आधारित एक्सेसरीज मिलेंगी। यह सिर्फ नया कलर वेरिएंट नहीं बल्कि जादू की दुनिया से प्रेरित लिमिटेड एडिशन फोन होगा।

Advertisement
2/5

Realme 16 Pro Harry Potter Edition के कैमरा डिजाइन में खास बदलाव देखने को मिलेगा। फोन के पीछे दिए गए कैमरा सेटअप को Harry Potter के उल्लू Hedwig से प्रेरणा मिली है। कैमरा लेंस को इस तरह डिजाइन किया गया है कि वे उल्लू की आंखों जैसे नजर आते हैं।

3/5

इस लिमिटेड एडिशन फोन की सिर्फ 5,000 यूनिट्स बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी। इसका गिफ्टिंग बॉक्स Harry Potter के मशहूर ट्रंक जैसा डिजाइन किया गया है।

इस पैकेज में Hogwarts का एक्सेप्टेंस लेटर, ट्रेन टिकट, बुकमार्क्स, कैरेक्टर पोस्टकार्ड्स, एम्बॉस्ड फोन केस और खास फोन पिन जैसी चीजें मिलेंगी।

4/5

Harry Potter थीम के साथ Realme ने फोन के हार्डवेयर पर भी ध्यान दिया है। Realme 16 Pro Harry Potter Edition में 200MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 50MP सेल्फी कैमरा मिलने की उम्मीद है।

यानी फोन का डिजाइन जहां Harry Potter फैंस को आकर्षित करेगा, वहीं कैमरा फीचर्स फोटोग्राफी पसंद करने वालों के लिए भी खास हो सकते हैं।

Advertisement
5/5

इस फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है। इसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा सकता है।

Realme 16 Pro Harry Potter Edition में 144Hz AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7300 Max चिपसेट और 6,500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस मिलने की उम्मीद है। यह फोन Harry Potter थीम के साथ दमदार स्पेसिफिकेशन भी पेश करेगा।

Advertisement
Follow Us On:
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • TERMS AND CONDITIONS
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today