• BUSINESS TODAY
  • BT BAZAAR
  • INDIA TODAY
  • AAJ TAK
  • GNTTV
  • BRIDE'S TODAY
  • COSMOPOLITIAN
  • HARPERS'S BAZAAR
  • INDIA TODAY GAMING
  • ISHQ FM
  • KISAN TAK
  • LALLANTOP
  • NORTHEAST
  • होम
  • शेयर बाज़ार
  • वीडियो
  • ट्रेंडिंग
  • बिजनेस न्यूज
  • पर्सनल फाइनेंस
  • टेक्नोलॉजी
  • म्यूचु्अल फंड
  • ऑटो
  • मार्केट
Advertisement
Homeटेक्नोलॉजीPhotosफ्लाइट में पावर बैंक रखने से लेकर चार्जिंग तक के नियम, हर यात्री को पता होनी चाहिए ये 7 बातें

फ्लाइट में पावर बैंक रखने से लेकर चार्जिंग तक के नियम, हर यात्री को पता होनी चाहिए ये 7 बातें

फ्लाइट में पावर बैंक ले जाना मना नहीं है, लेकिन इसे रखने और इस्तेमाल करने के लिए कई जरूरी नियम हैं। हाल ही में IndiGo की एक फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से धुआं निकलने की घटना सामने आई। ऐसे में जानिए पावर बैंक को लेकर एयरलाइंस के नियम क्या कहते हैं और सफर के दौरान किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

Sonam
UPDATED: Oct 14, 2026 11:12 IST
Power Bank Rules in Flights
1/7

IndiGo की फ्लाइट में निकला धुआं, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

11 अक्टूबर को दिल्ली से चेन्नई जा रही IndiGo की फ्लाइट 6E 6115 को हैदराबाद डायवर्ट करना पड़ा। दरअसल, विमान में एक यात्री के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से धुआं निकलने लगा था। मीडिया रिपोर्ट्स में इसे पावर बैंक बताया गया, जबकि एयरलाइन ने निजी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का जिक्र किया। राहत की बात रही कि सभी यात्री सुरक्षित थे। मामले की जांच की जा रही थी।

Advertisement
2/7

चेक-इन बैग में पावर बैंक रखना मना

फ्लाइट में पावर बैंक हमेशा हैंड बैगेज में रखना चाहिए। इसे चेक-इन बैग में रखने की अनुमति नहीं है। अगर बोर्डिंग गेट पर आपका केबिन बैग विमान के कार्गो होल्ड में भेजा जा रहा है, तो पहले पावर बैंक निकाल लें। IATA के मुताबिक, शॉर्ट सर्किट से बचाने के लिए बैटरी के खुले टर्मिनल सुरक्षित रखें और इसे सिक्कों या चाबियों जैसी धातु की चीजों से अलग रखें।

 

3/7

IndiGo में ओवरहेड बिन में भी नहीं रख सकते पावर बैंक

IndiGo के नियमों के मुताबिक, पावर बैंक को विमान के ऊपर बने लगेज कंपार्टमेंट यानी ओवरहेड बिन में नहीं रखना चाहिए। इसे यात्री की पहुंच में रखना जरूरी है। इससे बैटरी गर्म होने या धुआं निकलने जैसी समस्या का जल्दी पता चल सकता है और केबिन क्रू को तुरंत जानकारी दी जा सकती है। पावर बैंक रखने के लिए क्रू के निर्देशों का पालन करें।

4/7

कितने पावर बैंक ले जा सकते हैं फ्लाइट में?

IATA की मार्च 2026 की गाइडलाइंस के अनुसार, एक यात्री निजी इस्तेमाल के लिए अधिकतम दो पावर बैंक ले जा सकता है। हर पावर बैंक की क्षमता 100 वॉट-आवर (Wh) से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। गाइडलाइंस में 100Wh से अधिक और 160Wh तक की क्षमता वाले पावर बैंक को भी ले जाने की अनुमति नहीं है। दूसरी लिथियम बैटरियों पर लागू छूट को पावर बैंक पर लागू नहीं समझना चाहिए।

Advertisement
5/7

20,000mAh का पावर बैंक फ्लाइट में ले जा सकते हैं या नहीं?

पावर बैंक की क्षमता अक्सर mAh में लिखी होती है, लेकिन एयरलाइन के नियम Wh यानी वॉट-आवर पर आधारित होते हैं। इसे निकालने का फॉर्मूला है Wh = mAh × बैटरी वोल्टेज ÷ 1,000। उदाहरण के लिए, 3.7 वोल्ट वाला 20,000mAh पावर बैंक 74Wh का होगा, जबकि 30,000mAh वाला 111Wh का होगा। इसलिए सफर से पहले बैटरी पर लिखी वास्तविक क्षमता और वोल्टेज जरूर जांचें।

6/7

फ्लाइट में पावर बैंक से फोन चार्ज करना पड़ सकता है भारी

IndiGo की केबिन बैगेज पॉलिसी के मुताबिक, उड़ान के दौरान पावर बैंक का इस्तेमाल करना या उसे चार्ज और रिचार्ज करना मना है। यानी पावर बैंक साथ ले जाने की अनुमति मिलने का मतलब यह नहीं कि आप उससे मोबाइल चार्ज भी कर सकते हैं। बेहतर होगा कि फ्लाइट में चढ़ने से पहले ही फोन और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस चार्ज कर लें। कनेक्टिंग फ्लाइट होने पर दूसरी एयरलाइन के नियम भी जांच लें।

7/7

पावर बैंक फूल गया है तो भूलकर भी फ्लाइट में न ले जाएं

अगर आपका पावर बैंक फूल गया है, उसमें छेद है या वह किसी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है, तो उसे विमान में नहीं ले जाना चाहिए। IATA भी ऐसी बैटरियों के साथ यात्रा करने से मना करता है। उड़ान के दौरान किसी डिवाइस से ज्यादा गर्मी या धुआं निकलने लगे तो तुरंत केबिन क्रू को बताएं। उसे खुद ठंडा करने या दूसरी जगह ले जाने की कोशिश न करें।

Advertisement
Advertisement
Follow Us On:
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • TERMS AND CONDITIONS
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today