Honor ला रहा गेमिंग के लिए खास फोन और टैबलेट! 240Hz डिस्प्ले समेत मिल सकते हैं ये फीचर्स
Honor अपनी नई Win 2 सीरीज और Win Tablet को 21 अक्टूबर को चीन में लॉन्च करने जा रही है. इन गेमिंग डिवाइस में बिल्ट-इन कूलिंग फैन, RGB लाइटिंग और दमदार फीचर्स देखने को मिलेंगे. जानिए नए स्मार्टफोन और टैबलेट में क्या कुछ खास होगा.

1. स्मार्टफोन में मिलेगा कूलिंग फैन
Honor अपनी आने वाली Win 2 सीरीज में खास बिल्ट-इन कूलिंग फैन देने जा रही है. यह फैन लंबे समय तक गेम खेलने के दौरान फोन को गर्म होने से बचाने में मदद करेगा. फैन के चारों तरफ RGB लाइटिंग भी देखने को मिलेगी. इसके अलावा फोन का रियर डिजाइन काफी फ्यूचरिस्टिक होगा, जो गेमिंग के शौकीनों को आकर्षित कर सकता है.
2. टैबलेट में मिलेगा 240Hz डिस्प्ले?
Honor का आने वाला Win Tablet भी काफी चर्चा में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 8.4 इंच का OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 240Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा. इससे गेमिंग के दौरान बेहद स्मूद विजुअल्स देखने को मिल सकते हैं. टैबलेट में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलने की भी चर्चा है. हालांकि, कंपनी ने अभी इन दोनों फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.
3. टैबलेट में भी लगा होगा कूलिंग फैन
Honor पहली बार अपनी Win गेमिंग टैबलेट सीरीज में एक्टिव कूलिंग टेक्नोलॉजी देने जा रही है. कंपनी ने पुष्टि की है कि आने वाले Win Tablet में बिल्ट-इन फैन मिलेगा. यह फैन भारी गेमिंग के दौरान डिवाइस के तापमान को नियंत्रित रखने में मदद कर सकता है. हालांकि, इससे लंबे समय तक गेम खेलने पर परफॉर्मेंस में कितना सुधार होगा, यह लॉन्च के बाद ही पता चलेगा.
4. पहले मिल चुकी है 10,000mAh की बैटरी
Honor इससे पहले भी अपने गेमिंग स्मार्टफोन में दमदार हार्डवेयर दे चुकी है. कंपनी के पुराने Win और Win RT मॉडल में 10,000mAh तक की बैटरी, 185Hz तक के रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले और बिल्ट-इन कूलिंग फैन जैसे फीचर्स मिले थे. अब नई Win 2 सीरीज आने वाली है, लेकिन इसमें कितनी बड़ी बैटरी मिलेगी, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है.
5. कब लॉन्च होंगे नए गेमिंग डिवाइस?
Honor अपने नए Win 2 स्मार्टफोन और Win Tablet को 21 अक्टूबर को चीन में होने वाले गेमिंग इवेंट में पेश करेगी. उम्मीद है कि स्मार्टफोन की बिक्री उसी दिन शुरू हो जाएगी, जबकि टैबलेट की प्री-बुकिंग इवेंट के बाद शुरू होगी. हालांकि, कंपनी ने अभी यह साफ नहीं किया है कि ये डिवाइस चीन के बाहर दूसरे देशों में कब उपलब्ध होंगे.