• BUSINESS TODAY
  • BT BAZAAR
  • INDIA TODAY
  • AAJ TAK
  • GNTTV
  • BRIDE'S TODAY
  • COSMOPOLITIAN
  • HARPERS'S BAZAAR
  • INDIA TODAY GAMING
  • ISHQ FM
  • KISAN TAK
  • LALLANTOP
  • NORTHEAST
  • होम
  • शेयर बाज़ार
  • वीडियो
  • ट्रेंडिंग
  • बिजनेस न्यूज
  • पर्सनल फाइनेंस
  • टेक्नोलॉजी
  • म्यूचु्अल फंड
  • ऑटो
  • मार्केट
Advertisement
Homeटेक्नोलॉजीPhotosDiwali 2026: दिवाली पर गिफ्ट करना है नया फोन? ₹50,000 के बजट में ये 5 स्मार्टफोन बन सकते हैं शानदार विकल्प

Diwali 2026: दिवाली पर गिफ्ट करना है नया फोन? ₹50,000 के बजट में ये 5 स्मार्टफोन बन सकते हैं शानदार विकल्प

दिवाली पर किसी अपने को स्मार्टफोन गिफ्ट करने की सोच रहे हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा कि कौन-सा फोन खरीदें? अगर आपका बजट ₹50,000 के आसपास है, तो Samsung, Nothing, vivo, Motorola और Google के कई विकल्प मौजूद हैं। इनमें किसी का कैमरा खास है, तो कोई बड़ी बैटरी या शानदार डिस्प्ले के साथ आता है। आइए जानते हैं इन पांच स्मार्टफोन की कीमत और फीचर्स।

Shakshi
UPDATED: Oct 31, 2026 11:25 IST
Samsung Galaxy S25 5G
1/5

Samsung Galaxy S25 5G

कीमत: ₹54,999 (12GB RAM + 128GB स्टोरेज)

Samsung Galaxy S25 5G उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है, जो प्रीमियम फोन गिफ्ट करना चाहते हैं। इसमें 6.2 इंच की Dynamic AMOLED 2X स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट और Snapdragon 8 Elite for Galaxy प्रोसेसर मिलता है। फोटोग्राफी के लिए 50MP मेन, 12MP अल्ट्रा-वाइड और 10MP टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, जिसमें 3x ऑप्टिकल जूम मिलता है। फोन Galaxy AI फीचर्स भी सपोर्ट करता है।

Advertisement
2/5

Nothing Phone (4a)

कीमत: ₹44,999 (8GB RAM + 128GB स्टोरेज)

अगर आप अलग डिजाइन वाला स्मार्टफोन गिफ्ट करना चाहते हैं, तो Nothing Phone (4a) पर नजर डाल सकते हैं। इसमें खास Glyph Bar इंटरफेस, 6.78 इंच की AMOLED स्क्रीन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर पर चलता है। इसमें दो 50MP कैमरे और एक 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। साथ ही 5,400mAh बैटरी और 50W फास्ट चार्जिंग मिलती है।

3/5

vivo S2 FE

कीमत: ₹38,999 (6GB RAM + 128GB स्टोरेज)

vivo S2 FE की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,000mAh बैटरी है, जिसके साथ 44W फास्ट चार्जिंग मिलती है। फोन में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट और MediaTek Dimensity 7300e प्रोसेसर दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए 50MP का मेन कैमरा और 32MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। इसमें पानी और धूल से सुरक्षा के लिए IP68 और IP69 रेटिंग भी दी गई है।

4/5

Motorola Edge 70 Pro

कीमत: ₹42,999 (12GB RAM + 256GB स्टोरेज)

Motorola Edge 70 Pro उन लोगों के लिए विकल्प है, जो बड़ी स्क्रीन, बेहतर कैमरा और तेज चार्जिंग चाहते हैं। इसमें 6.8 इंच की AMOLED स्क्रीन और 144Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर से लैस है। इसमें 50MP मेन, 50MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। साथ ही 6,500mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग मिलती है।

Advertisement
5/5

Google Pixel 10a

कीमत: ₹50,895 (8GB RAM + 256GB स्टोरेज)

Google Pixel 10a उन लोगों को पसंद आ सकता है, जो कैमरे के साथ लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट चाहते हैं। इसमें 6.3 इंच की Actua pOLED स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट और Google Tensor G4 प्रोसेसर मिलता है। फोन में 48MP मेन और 13MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इसमें 5,100mAh बैटरी है। Google ने इसके लिए सात साल तक OS, सिक्योरिटी और Pixel Drop अपडेट देने का वादा किया है।

Advertisement
Follow Us On:
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • TERMS AND CONDITIONS
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today