• BUSINESS TODAY
  • BT BAZAAR
  • INDIA TODAY
  • AAJ TAK
  • GNTTV
  • BRIDE'S TODAY
  • COSMOPOLITIAN
  • HARPERS'S BAZAAR
  • INDIA TODAY GAMING
  • ISHQ FM
  • KISAN TAK
  • LALLANTOP
  • NORTHEAST
  • होम
  • शेयर बाज़ार
  • वीडियो
  • ट्रेंडिंग
  • बिजनेस न्यूज
  • पर्सनल फाइनेंस
  • टेक्नोलॉजी
  • म्यूचु्अल फंड
  • ऑटो
  • मार्केट
Advertisement
Homeटेक्नोलॉजीPhotosApple Pay में UPI सपोर्ट पर बना सस्पेंस, भारत में जल्द हो सकती है एंट्री

Apple Pay में UPI सपोर्ट पर बना सस्पेंस, भारत में जल्द हो सकती है एंट्री

12 साल बाद Apple Pay भारत आने की तैयारी में है, लेकिन क्या भारतीय यूजर्स अपनी UPI वाली आदत बदलेंगे? शुरुआत में क्रेडिट कार्ड से एंट्री की खबर है। Axis Bank के साथ साझेदारी और UPI सपोर्ट को लेकर सस्पेंस के बीच जानिए Apple की पेमेंट प्लानिंग का पूरा मामला।

Sonam
UPDATED: Sep 23, 2026 18:32 IST
Apple Pay India launch
1/5

Apple Pay की भारत में लंबे इंतजार के बाद एंट्री

Apple Pay की शुरुआत अमेरिका में 2014 में हुई थी। अब करीब 12 साल बाद भारत में इसकी लॉन्चिंग की रिपोर्ट सामने आ रही है। भारत जैसे बड़े डिजिटल पेमेंट मार्केट में Apple का यह कदम कंपनी की पेमेंट रणनीति को नया विस्तार दे सकता है।

Advertisement
2/5

UPI सपोर्ट पर बना हुआ है सस्पेंस

Apple Pay भारत में किस तरह काम करेगा, इसे लेकर सबसे बड़ा सवाल UPI सपोर्ट को लेकर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शुरुआती लॉन्च क्रेडिट कार्ड पर आधारित हो सकता है, जबकि UPI सपोर्ट की संभावना पर भी चर्चा जारी है।

3/5

Axis Bank क्रेडिट कार्ड से हो सकती है शुरुआत

रिपोर्ट्स के अनुसार Apple भारत में Axis Bank के क्रेडिट कार्ड से अपनी शुरुआत कर सकता है। जुलाई 2026 तक Axis Bank के करीब 1.63 करोड़ एक्टिव क्रेडिट कार्ड सर्कुलेशन में थे, जो Apple को शुरुआती यूजर बेस दे सकते हैं।
 

4/5

QR पेमेंट को लेकर क्या होगी चुनौती?

भारत में छोटे दुकानदारों से लेकर बड़े व्यापारियों तक QR कोड आधारित UPI पेमेंट आम है। अगर Apple Pay में शुरुआत में UPI सपोर्ट नहीं मिलता है, तो iPhone यूजर्स QR स्कैन कर सीधे पेमेंट नहीं कर पाएंगे।
 

Advertisement
5/5

PhonePe और Google Pay के बीच Apple Pay की चुनौती

भारत में UPI पेमेंट की आदत काफी मजबूत हो चुकी है। अगस्त 2026 में UPI पर 24.5 अरब से ज्यादा ट्रांजैक्शन रिपोर्ट किए गए। ऐसे में Apple Pay के लिए सबसे बड़ी चुनौती यूजर्स को नई पेमेंट आदत अपनाने के लिए तैयार करना होगी।

Advertisement
Follow Us On:
  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • TERMS AND CONDITIONS
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today