Advertisement

शेयर बाजार में अभी और आएगी गिरावट? बुधवार को इन शेयरों पर रखें नजर

सोमवार को शेयर बाजार में आई गिरावट के बाद अब निवेशकों की नजर बुधवार के कारोबारी सत्र पर है। गुरुनानक जयंती के कारण मंगलवार को बाजार बंद रहेगा। ऐसे में बुधवार को Nifty और Bank Nifty की चाल कैसी रहेगी? क्या Nifty में गिरावट बढ़कर 25,000 तक पहुंच सकती है? क्या Bank Nifty में 60,000 का स्तर देखने को मिलेगा? बिजनेस टुडे के खास शो 'शेयर बाजार आज और कल' में मार्केट एक्सपर्ट निशीत ने बाजार की आगे की चाल और निवेश की रणनीति पर अपनी राय दी। साथ ही CDSL के शेयर में ₹1,500 का टारगेट और ₹1,360 का स्टॉप लॉस बताया। जानिए बाजार में कहां बन सकते हैं खरीदारी के मौके और किन स्तरों पर रखनी होगी नजर। Disclaimer: ये वीडियो सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Read more!

LATEST VIDEOS

Advertisement