बुधवार की ट्रेडिंग के लिए क्या हो रणनीति? Nifty में Buy on Dip और Union Bank में खरीदारी का मौका
बुधवार को शेयर बाजार खुलते ही Nifty में बड़ी हलचल देखने को मिल सकती है। छुट्टी के दौरान ग्लोबल मार्केट और क्रूड ऑयल से मिलने वाले संकेत बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। ऐसे में निवेशकों और ट्रेडर्स को कौन सी रणनीति अपनानी चाहिए? एक्सपर्ट ने Nifty के लिए 22,700-22,750 का सपोर्ट और 23,050-23,100 का अहम रेजिस्टेंस जोन बताया है। साथ ही Union Bank of India के शेयर में खरीदारी की संभावना जताते हुए ₹190-192 का टारगेट दिया है। जानिए बाजार खुलने पर कहां खरीदारी और कहां बिकवाली की रणनीति बन सकती है। Disclaimer: ये वीडियो सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।