शुक्रवार को बाजार में कहां बनेगा पैसा? Physics Wallah और IDFC First Bank पर एक्सपर्ट की नजर
शेयर बाजार में शानदार तेजी के बाद अब निवेशकों की नजर शुक्रवार के कारोबार पर है। निफ्टी 25,500 के ऊपर बंद हुआ है। मार्केट एक्सपर्ट सचिन के मुताबिक, निफ्टी में जल्द 25,700 से 25,900 के स्तर देखने को मिल सकते हैं। दिसंबर में नया ऑल टाइम हाई बनने की भी संभावना जताई गई है। वहीं, बैंक निफ्टी के लिए 64,500 और 66,200 के संभावित टारगेट बताए गए हैं। एक्सपर्ट ने PSU बैंकों के साथ Physics Wallah और IDFC First Bank पर भी अपनी रणनीति साझा की है। जानिए किन स्तरों पर खरीदारी के मौके बन सकते हैं और कहां स्टॉपलॉस रखना जरूरी है। Disclaimer: ये वीडियो सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।