स्मॉलकैप-मिडकैप में पैसा लगाने से पहले सावधान! क्या अब लार्जकैप शेयरों में बनेगा कमाई का मौका?
शेयर बाजार में Small Cap और Mid Cap शेयरों की जबरदस्त तेजी के बाद क्या अब Large Cap शेयरों की वापसी होने वाली है? Q1 के शानदार नतीजों के बाद बाजार में तेजी देखने को मिली, लेकिन Q2 के दौरान निवेश का रुझान बदल सकता है। मार्केट एक्सपर्ट अरुण केजरीवाल के मुताबिक, Large Cap शेयर लंबे समय से दबाव में हैं और अब इनमें रिकवरी की संभावना बन रही है। वहीं, Small और Mid Cap शेयरों के बढ़ते वैल्यूएशन निवेशकों की चिंता बढ़ा सकते हैं। IPO के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रणनीति और CAPEX का बाजार पर क्या असर पड़ेगा? जानिए पूरा विश्लेषण। Disclaimer: ये वीडियो सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।