मंगलवार को बाजार में तेजी आई तो क्या करें निवेशक? Nifty और Pharma शेयरों पर एक्सपर्ट की महत्वपूर्ण सलाह
शेयर बाजार में शानदार तेजी के बाद अब निवेशकों के सामने सबसे बड़ा सवाल है कि कल Nifty में क्या रणनीति अपनाएं? मार्केट एक्सपर्ट सचिन का मानना है कि बाजार में अभी सतर्क रहने की जरूरत है। अगर Nifty में फिर से तेजी आती है तो ऊपरी स्तरों पर प्रॉफिट बुकिंग का मौका मिल सकता है। वहीं Pharma और Healthcare सेक्टर में लंबी अवधि के लिए खरीदारी के अवसर नजर आ रहे हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक इन सेक्टर्स में 5 से 10 फीसदी की गिरावट अच्छे शेयरों को धीरे-धीरे खरीदने का मौका दे सकती है। जानिए कल के बाजार के लिए एक्सपर्ट की रणनीति। Disclaimer: ये वीडियो सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।