Advertisement

Sensex की वीकली एक्सपायरी रही शांत, लेकिन मिड-स्मॉलकैप शेयरों में धमाल; Dixon, BHEL, MRPL समेत कई स्टॉक्स चमके

सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार लगभग फ्लैट रहा। निफ्टी 24,072 पर बंद हुआ, जबकि बैंक निफ्टी में भी ज्यादा हलचल नहीं दिखी। हालांकि, इंडिविजुअल स्टॉक्स में जोरदार एक्शन देखने को मिला। डिक्सन टेक्नोलॉजीज, बीएचईएल, एमआरपीएल, चेन्नई पेट्रो, आईईएक्स, आरआर केबल, ग्रेफाइट इंडिया और जिंदल स्टील में अच्छी तेजी रही। हिमाद्री स्पेशियलिटी केमिकल्स, आईपीसीए लैब्स, विजय डायग्नोस्टिक्स, ज़ाइडस वेलनेस, ल्यूपिन और डिवीज़ लैब ने नया रिकॉर्ड हाई बनाया। दूसरी तरफ आईसीआईसीआई लोम्बार्ड, ग्रो, एचडीएफसी एएमसी, सिग्नेचर ग्लोबल और कुछ फाइनेंशियल स्टॉक्स में मुनाफावसूली दिखी। बाजार फ्लैट रहा, लेकिन असली मोमेंटम मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में नजर आया।

Read more!

LATEST VIDEOS

Advertisement